Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

गर्लफ्रेंड के साथ ‘मर्दानी-2’ देख  रहा पति, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथों और फिर किया ऐसा…

गुजरात के अहमदाबाद में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पति कथित गर्लफ्रेंड के साथ रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी-2’ देखने पहुंचा.पत्नी को पता चला तो उसने सिनेमा हॉल में आकर जमकर बवाल काटा. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, उनके एक परिचित का कॉल आया और बताया कि उनके पति सिनेमा हॉल में ‘मर्दानी -2’ देखने आए हैं.महिला को पहली बार में बड़ी बात नहीं लगी. लेकिन, जब कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि उनके साथ एक 35 वर्षीय महिला है. तो पत्नी को तुरंत शक हो गया.



उन्होंने खुद जांच करने का फैसला किया और थियेटर में आ गईं. सिनेमा हॉल में उनका पति फिल्म को एन्जॉय कर रहा था. पत्नी ने पति को मूवी हॉल के कॉर्नर सीट पर बैठा पाया. जहां पति के साथ पास में एक महिला बैठी थी और दोनों रोमांस कर रहे थे. महिला ने पति पर अपना गुस्सा निकालने का फैसला किया और जनता की नजरों को खींचने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया. जब दूसरी महिला ने हस्तक्षेप किया तो पत्नी ने उसके बाल पकड़े और पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद पत्नी ने पुलिस को बुलाया और उन्हें अपने पति की बेवफाई के बारे में बताया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पति ने पहले ‘दबंग-3 ‘ का टिकट खरीदा था. जब उसने देखा कि सिनेमा हॉल भरा हुआ है तो उसने ‘मर्दानी-2’ की टिकट खरीदी. सिनेमा हॉल खाली होने की वजह से उन्होंने इस फिल्म की टिकट खरीदी थी. तीनों को काउंसलिंग के बाद पुलिस ने वापस भेज दिया क्योंकि महिला ने अपने पति पर कोई मामला दर्ज नहीं करने का फैसला किया.

Related posts

मूसलाधार बारिश में भी सड़क पर ड्यूटी करता रहा ट्रैफिक पुलिसवाला, जमकर मिली तारीफ, वायरल हुआ वीडियो

Ajit Sinha

वीडियो सुने:मोदी का शासन अंग्रेजी साम्राज्य से कम नहीं, जनता को कमजोर किया, बिहार में 65 लाख वोट काटे- प्रियंका गांधी

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: आज देशभर से आए किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने जनसंसद में राहुल गांधी से मुलाकात की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!