Athrav – Online News Portal
Uncategorized मुंबई

फिडे ने मुंबई के छात्र को दिया ‘कैंडिडेट मास्टर’ खिताब

संवाददाता : हिल स्प्रिंग इंटरनेशनल स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र कुश भगत को विश्व शतरंज महासंघ संस्था फिडे द्वारा आज कैंडिडेट मास्टर खिताब प्रदान किया गया। मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार भगत को पिछले छह महीनों में अंडर-7 महाराष्ट्र राज्य चैम्पियनशिप 2016 खिताब जीतने से लेकर कई अन्य टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिये यह खिताब दिया गया है। वह सोची :रूस: में विश्व स्कूल्स अंडर-7 ब्लिट्ज चैम्पियन बने थे और संयुक्त अरब अमीरात में 2016 में हुई पहली वेस्टर्न युवा शतरंज चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक हासिल किये। संयुक्त अरब अमीरात में शानदार प्रदर्शन के बाद कुश को फिडे ने इस सम्मान से नवाजने का फैसला किया। उनके कोच बालाजी गुटुला ने कहा, ‘‘कुश इसका सही हकदार है और आने वाले दिनों में वह और अच्छा प्रदर्शन करेगा। ’’

Related posts

भारत को स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में लक्ष्य अभी हासिल करना है: मूर्ति

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद में आज प्रथम सोसायटी के पास सोसायटी के निवासियों ने 60 पौधे लगाएं, पौधे एक साल में बड़े होंगें।

Ajit Sinha

भारत इंग्लैंड सीरीज पर कब्जे के लिए मुकाबला आज : बेंगलुरु टी-20

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x