Athrav – Online News Portal
जरा हटके फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद के गांव सरूरपुर की एक वर्कशॉप में घुसा तेंदुआ, तेंदुआ को घूमते हुए का झलक देखिए इस वीडियो में।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद की सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक तेंदुआ देखे जाने की खबर लोगों के बीच फैली आनन-फानन में भीड़ वहां इकट्ठा हो गई जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल तेंदुआ एक कंपनी में छिपा हुआ देखा गया है, जिसके बाद वन विभाग की टीम की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आप खुद देखिए इस वीडियो में  
 


गौर से देखिए इन तस्वीरों को जिसमें तेंदुआ एक बंद कंपनी में घूमता हुआ देखा जा रहा है पुलिस के मुताबिक सुबह एक महिला उस जगह पहुंची थी जहां यह तेंदुआ एक पेड़ पर छिपा हुआ था महिला की आहट सुनकर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ और प्लास्टिक की टंकियों के ऊपर से चढ़ता हुआ दीवार पर चढ़कर करीब 15 फुट ऊंचे दरवाजे से फैक्ट्री के अंदर कूद गया । तेंदुए को देखकर महिला सहम गई और उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद वहां लोग इकट्ठे हो गए पुलिस के मुताबिक महिला ने पहले लोगों को इसकी सूचना दी, उसके बाद सूचना पुलिस तक पहुंची जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस के मुताबिक फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है जबकि कुछ लोग गुड़गांव से आने बाकी है जिसके बाद तेंदुए के रेस्क्यू का काम शुरू किया गया।

Related posts

फरीदाबाद: मुजेसर थाना व दुर्गा शक्ति की संयुक्त टीम का ओयो होटल में छापा, 7 लड़कियां और 5 लड़के पकड़े गए , केस दर्ज।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज 6 विधेयक पारित किए गए।

Ajit Sinha

विश्व के लगभग 212 देशों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया: कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!