Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज 6 विधेयक पारित किए गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज छः विधेयक पारित किए गए। इनमें हरियाणा विनियोग(संख्या 1) विधेयक,2025, हरियाणा खेलकूद विष्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक,2025, हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक,2025, हरियाणा भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक,2025, बीज (हरियाणा संशोधन) विधेयक,2025 तथा कीटनाषी (हरियाणा संशोधन) विधेयक,2025 शामिल हैं।मार्च, 2025 के 31वें दिन को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान सेवाओं के लिए हरियाणा राज्य की संचित निधि में से कुल 127,10,51,819 रुपये के भुगतान और विनियोग का प्राधिकार देने लिए हरियाणा विनियोग (संख्या 1) विधेयक, 2025 पारित किया गया है। 
हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय अधिनियम, 2022 को आगे संशोधित करने के लिए हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित किया।हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा खेल विश्वविद्यालय 2022 का अधिनियम संख्या 21 के तहत राई (सोनीपत) में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालय ने मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय, राई परिसर में काम करना शुरू कर दिया है और शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से कई पाठ्यक्रम शुरू हो गए हैं।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता और संबद्धता प्राप्त करने के लिए, और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 के तहत विश्वविद्यालयों की सूची में विश्वविद्यालय का नाम शामिल करने के लिए आवेदक विश्वविद्यालयों को यूजीसी के नियमों का पालन करना होगा।हरियाणा खेल विश्वविद्यालय 2022 का अधिनियम संख्या 21 के विभिन्न प्रावधान अन्य राज्यों में परिसर और अध्ययन केंद्र स्थापित करने का प्रावधान करते हैं, जो यूजीसी की क्षेत्रीय अधिकारिता नीति का उल्लंघन करता है जो राज्यों द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय पर लागू होती है। एक राज्य विश्वविद्यालय उस राज्य से बाहर संचालित नहीं हो सकता है जिसमें वह स्थापित है क्योंकि राज्य विधानमंडल के पास अन्य राज्यों में ऐसे केंद्र खोलने का कोई अधिकार नहीं है। यूजीसी की यह नीति प्रोफेसर यशपाल बनाम छतीसगढ़ राज्य (1995) के मामले में सर्वाेच्च न्यायालय की टिप्पणियों द्वारा निर्देशित है। इसलिए यूजीसी की क्षेत्रीय अधिकारिता नीति के विपरीत प्रावधानों को संशोधित करने के लिए हरियाणा खेल विश्वविद्यालय 2022 का अधिनियम संख्या 21 में संशोधन की आवश्यकता है। हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 को आगे संशोधित करने के लिए हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित किया गया। जिस व्यक्ति के खिलाफ किसी शिकायत की जांच की जाती है,  न्याय के हित में, उसे सुनवाई का पर्याप्त अवसर दिया जाना आवश्यक है। जांच पूरी करने और ग्राम निधि के नुकसान, बर्बादी या दुरुपयोग का आकलन करने के लिए उचित समय की आवश्यकता होती है। इसलिए, ग्राम निधि के नुकसान बर्बादी या दुरुपयोग के लिए अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए किसी व्यक्ति को जारी किए जाने वाले नोटिस की समय अवधि को बढ़ाना आवश्यक है ताकि उसे अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह बनाया सके। पंजाब भू-राजस्व अधिनियम, 1887 को संशोधित करने के लिए हरियाणा भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित किया गया। पंजाब भू-राजस्व अधिनियम, 1887 (अधिनियम संख्या  1887 ) में एक संशोधन पंजाब भू-राजस्व (हरियाणा संशोधन) अधिनियम, 2020 (हरियाणा अधिनियम 2021 का संख्या 19) द्वारा किया गया था, जिसमें संयुक्त मालिकों के बीच हिस्सेदारी से संबंधित धारा 111-क का समावेश किया गया था, जिसका उद्देश्य सिविल एवं राजस्व न्यायालयों में मुकदमों की संख्या को कम करना था। जब अधिनियम 2021 का संख्या 19

Related posts

दीपेंद्र हुड्डा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेसियों में हुआ नए जोश का संचार: लखन सिंगला

Ajit Sinha

हथीन (पलवल):सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रचार मंडली ने हथीन क्षेत्र के गांवों में वोट बनवाने हेतु चलाया जागरुकता अभियान ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं दरवाजे, एक-एक पल प्रदेशवासियों की सेवा में लगाऊंगा : नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x