Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

नगर निगम प्रशासन ने 8,95, 558 रूपए  के राजस्व की प्राप्ति की और 254 पानी व सीवर के कनैक्शनों को स्वीकृत किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल के निर्देश पर निगम के कराधान विभाग के द्वारा आज यहां बसेलवा कालोनी स्थित हीरा मंदिर और जेसीबी प्लांट बल्लभगढ़़ के सामने स्थित संजय कालोनी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पानी व सीवर के कनैक्शनों को मंजूर करने के लिए आयोजित किए गए कैम्पों में 8,95, 558 रूपए  के राजस्व की प्राप्ति की और 254 पानी व सीवर के कनैक्शनों को स्वीकृत किया गया। निगम के क्षेत्रिय एवं कर अधिकारी (मुख्यालय) रतन लाल रोहिल्ला ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि निग्मायुक्त ने सभी कार्यकारी अभियंता को वीकेंड में ऐसे कैम्पों का आयोजन निरन्तरता में आयोजित करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने बताया कि इन कैम्पों में अपने पानी व सीवर के अवैध कनैक्शनों को वैध करवाने के लिए नागरिकों को किसी प्राईवेट पलम्बर आदि से फाईल बनवाने की कोई  आवश्यकता नहीं होगी और इसके लिए निर्धारित फार्म निगम के द्वारा मौके पर ही निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके इलावा रियायती दरों पर वैध किये जाने वाले इन कनैक्शनों की प्रक्रिया का सरलीकरण कर अनेकों औपचारिकताओं में भी छूट दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे नगर निगम की इस योजना का लाभ अवश्य उठायें। उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग निगम की इस रियायती योजना के बावजूद अपने अवैध कनैक्शनों को वैध नहीं करवायेंगे, उनके विरूद्ध न केवल एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाएगी बल्कि उनके कनैक्शनों को भी काट दिया जाएगा।                



निग्मायुक्त ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कि 100 वर्गगज प्लाट साईज के लिए पानी के कनैक्शन हेतू 1500 रूपये, सीवर के कनैक्शन हेतू 2000 रूपये (दोनों को मिलाकर 3000 रूपये), 101 वर्गगज से 250 वर्गगज प्लाट साईज के लिए पानी के कनैक्शन हेतू 2000 रूपये, सीवर के कनैक्शन हेतू 3500 रूपये (दोनों को मिलाकर 5000 रूपये), 251 वर्गगज से 500 वर्गगज प्लाट साईज के लिए पानी के कनैक्शन हेतू 6500 रूपये, सीवर के कनैक्शन हेतू 9500 रूपये (दोनों को मिलाकर 14000 रूपये), 500 वर्गगज से अधिक प्लाट साईज के लिए पानी के कनैक्शन हेतू 22000 रूपये, सीवर के कनैक्शन हेतू 24000 रूपये (दोनों को मिलाकर 38000 रूपये) और सभी प्लाट साईज के फ्लैटों के लिए पानी के कनैक्शनों हेतू 7000 रूपये, सीवर के कनैक्शन हेतू 7000 रूपये (दोनों को मिलाकर 14000 रूपये) शुल्क वसूला जाएगा। 

Related posts

फरीदाबाद :डाक्टरों ने ब्रेस्ट कैंसर का बडा कारण महिला द्वारा बच्चे को स्तनपान न करवाना बताया तो वहीं मोटापा और हारमोंस को भी जिम्मेदार ठहराया।

Ajit Sinha

विधायक राजेश नागर फरीदाबाद आईएमटी एसोसिएशन के कार्यकारिणी मीटिंग जमकर बोले।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सैर कर रही महिला से सोने की चैन छिन्ने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने मात्र 4 घन्टे मे धर दबोचा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!