Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आईएमटी के पास दो अजगर दिया दिखाई ,एक अजगर को  पकड़ा ,दूसरा अजगर चला गया नहर के किनारे जंगल में  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
फरीदाबाद :फरीदाबाद के इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन यानी आइएमटी के पुल के पास दो अजगर दिखने से सनसनी फैल गई। आइएमटी के पास ही आगरा नहर है। ऐसा अनुमान है कि अजगर नहर से ही निकले हैं। चश्मदीद ने बताया कि अजगर दो दिन से देखे जा रहे थे।



आज यह फिर सड़क किनारे दिखे, तो इसकी सूचना किसी ने वन्य जीव प्राणी विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम के सदस्य चरन सिंह ने सांपों को पकड़ने के लिए विशेष प्रकार के बनाए कैचर से एक अजगर को पकड़ा और पिजरे में डाल दिया। इस दौरान दूसरा अजगर नहर में ही चला गया। चरन सिंह के अनुसार अजगर सात से आठ फुट लंबा है और नहर से ही निकला है। अब इसे अरावली वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल व फाइनेंसर शयाम सूंदर के खिलाफ साजिश के तहत जालसाजी व धोखधड़ी करने का मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, डीजीपी उत्तम सेवा के 7 तथा 25 अन्य पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!