Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने ली कार्यकर्ताओं की मीटिंग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद;  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 11 नवंबर को फरीदाबाद में होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग ली और उन्हें इस विरोध प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य रुप से मदनवीर सौरोत, विष्णु ठाकुर, आकाश, अमन, सुमित वत्स, ओमपाल कौशिक, भीम, रविन्द्र, उस्मान, गजराज, वरुण बंसल, प्रदीप भट्ट, जितेंद्र चंदेलिया, भोला ठाकुर आदि मौजूद थे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि 11 नवंबर को आयोजित होने वाला विरोध प्रदर्शन अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा जो गूंगी-बहरी भाजपा सरकार को नींद से जगाने का काम करेगा और इस प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक के साथ-साथ सभी वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। इस प्रदर्शन का आयोजन फरीदाबाद के समस्त कांग्रेसजन एकजुट होकर कर रहे है। उन्होंने बताया कि तयशुदा कार्यक्रमानुसार सभी कांग्रेसी सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन पर एकत्रित होंगे और यहां से जुलूस के रुप में पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय सेक्टर-12 पहुंचेंगे।



सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा का पिछला कार्यकाल पूरी तरह से फ्लॉप रहा और अबकि बार भी भाजपा-जजपा गठबंधन की जो सरकार है, वह जनआंकाक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही और यह सरकार ज्यादा दिनों तक सत्ता में नहीं रहने वाली। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के परिणामों ने साबित कर दिया कि जनता फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना चाहती है और इसकी शुरुआत हो चुकी है और 2024 में कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी और उसके बाद सही मायनों में इस प्रदेश का समुचित विकास किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद :पायलट अभिनन्दन की रिहाई और सुप्रीम कोर्ट का पीएलपीएल पर निर्णय को लेकर शारदा राठौर ने बांटे लड्डू

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे पंखा मेला का शुभारंभ व हरी झंडी दिखा मां पथवारी प्राचीन पंखा मेला को करेंगे रवाना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा को दिल्ली के विज्ञान भवन में फेम इंडिया द्वारा श्रेष्ठ सांसद अवॉर्ड 2019 मिलने पर विकास वर्मा ने दी बधाई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!