Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक

सुभाष चोपड़ा बने दिल्ली कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष, कीर्ति आजाद को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष  सुभाष चोपड़ा : शीला दीक्षित के निधन के बाद से खाली चल रहे दिल्ली  प्रदेश कांग्रेस को अब उसका मुखिया मिल गया है। यह जिम्‍मेदारी सुभाष चोपड़ा को दी गई है। वहीं, कीर्ति आजाद को भी अभियान समिति का अध्यक्ष चुना गया है। 



बता दें कि भाजपा से हाल में ही कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले दरभंगा ,बिहार के नेता कीर्ति आजाद पर भरोसा जताते हुए उनके अध्यक्ष बनने की कामना को पंख लगा दिए थे। कुछ दिनों से मीडिया में यह खबरें तैर रहीं थी कि कीर्ति आजाद के नाम पर जल्द  ही मुहर लग सकती है।हालांकि इन सब अटकलबाजियों के बीच सुभाष चोपड़ा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। वहीं कीर्ति आजाद को भी दिल्ली की सियायत में उतार कर कांग्रेस ने पूर्वांचल की राजनीति को हवा दे दी है।

Related posts

एक साल के बेटे को देता था कम सुनाई, मां ने हत्‍या कर खुद भी किया सुसाइड

Ajit Sinha

राज्यों में खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहन देने के लिए ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ विशाल मंच है : श्रीमती हरसिमरत बादल

Ajit Sinha

डीएसईयू के छात्रों को मर्सिडीज बेंज इंडिया अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट देगी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!