Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

एक साल के बेटे को देता था कम सुनाई, मां ने हत्‍या कर खुद भी किया सुसाइड

नई दिल्ली:एक संपन्‍न परिवार से ताल्‍लुक रखने वाली 31 साल की सरकारी कर्मचारी महिला ने डिप्रेशन में ऐसा कदम उठाया कि हर कोई हैरान है.उसने अपने एक साल के बेटे की हत्‍या कर खुद भी आत्‍महत्‍या कर ली. यह मामला पश्‍च‍िम बंगाल के आसनसोल शहर का है. आसनसोल के हीरापुर थाना इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 31 साल की सरकारी कर्मचारी बौसाखी माजी ने अपने एक साल के बेटे की हत्‍या कर खुद भी आत्‍महत्‍या कर ली.

यह घटना राधानगर रोड इलाके के ही. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्‍टमॉर्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. इसके बाद वह आगे की कार्यवाही करेगी. इस मामले में उसने घरवालों से भी पूछताछ की.पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बौसाखी माजी काफी समय से डिप्रेशन से पीड़ित थी क्योंकि उनके बच्चे को कान से सुनाई देने में परेशानी होती थी. इसे लेकर वह काफी परेशान रहती थी. बौसाखी के पति बैंक अधिकारी हैं और वह संपन्न परिवार से हैं. उसके बावजूद इस तरह की घटना से हर कोई हतप्रभ है. बौसाखी एडीडीए (आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी) में कार्यरत थी. इस घटना से एडीडीए कर्मचारी भी स्‍तब्‍ध हैं. सूचना पाकर एडीडीए चेयरमैन और विधायक तापस बनर्जी भी जिला अस्पताल पहुंचे.

Related posts

लॉकडाउन: एक पुलिस कर्मी ने ईमानदारी पूर्वक लौटाए 14000 , सड़क पड़े मिले 2000 के 7 नोट, डीसीपी को सुनिए इस वीडियो में।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 40 दिन पहले हुई ऑटो चालक जितेंद्र की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपित दोस्त ने कोर्ट में किया सरेंडर -अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा,आज फिर जनता जीत गई, और गुंडागर्दी हार गई, मेयर बनी शैली ओबराय

Ajit Sinha
error: Content is protected !!