Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद बसेलवा कालोनी से एक नबालिग लड़की सहित 3 लड़कों के अपहरण किए जाने का मामला सामने आया हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद के बसेलवा कालोनी से एक लड़की सहित तीन लड़कों की किडनेप किए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस प्रकरण में पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता  की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस एक भी बच्चे को नहीं तलाश पाई थी। उधर , एएसआई हरवीर जोकि इस केस का जांच अधिकारी हैं ने कहा कि तीनों बच्चे एक गली के हैं और अपने मर्जी से कहीं चले गए हैं। 



ओल्ड फरीदाबाद बसेलवा कालोनी निवासी एक शख्स ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में एक शिकायत दर्ज कराई हैं कि उसकी 13 वर्षीय बेटी, पड़ोस में रहने वाले दो लड़के जिसमें एक लड़के की 12 साल हैं और दूसरे लड़के की उम्र 17 साल हैं। यह तीनों बच्चे एक साथ बीते 20 अक्टूबर रविवार को सुबह ग्यारह से गायब हैं। उन्हें शक हैं कि किसी शख्स इन तीनों बच्चों का किडनेप कर लिया हैं। पुलिस की माने तो उस शख्स की शिकायत पर अज्ञात किडनेपर के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी हैं।    

Related posts

अपराधी रविंद्र उर्फ़ सरकार के अवैध मकान पर गुरुग्राम पुलिस प्रशासन का चला बुलडोज़र , किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंचकूला में कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में डी.ए.वी. शताब्दी काॅलेज ने मारी बाजी

Ajit Sinha

फरीदाबाद :खोरी गाँव के कुछ लोगों ने आज अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क पर लगाया जाम, सूरजकुंड थाने में केस दर्ज। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!