Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

भाजपा नेता राजेश नागर ने माता वैष्णों देवी का नंगे पांव यात्रा की थी,प्रसाद टिकट के रूप में मिल गया, ईश्वर से लिया आशीर्वाद 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर को भारतीय जनता पार्टी ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया हैं,जिसे वह माता वैष्णों देवी का आशीर्वाद एंव प्रसाद मान कर ग्रहण किया हैं। राजेश नागर को टिकट मिलने की ख़ुशी में उनके निवास पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। साथ में भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का तहे दिल से आभार व्यक्त किया हैं। इस क्षेत्र से चुनाव जीत कर संगठन को मजबूत करेंगें। 

आपकों को बतादें कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राजेश नागर ने बीते 22 सितंबर संडे को जम्मू में माता वैष्णों देवी की दर्शन के लिए पैदल और नंगे पांव यात्रा की थी और 23 सितंबर को सोमवार को दोपहर में वापिस फरीदाबाद लौटे थे और उसी दिन सेक्टर -29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में अपने यहां किसी परिचित द्वारा आयोजित चाय पार्टी में शामिल हुए थे। उस वक़्त उन्होनें पैर में काफी  दर्द होने के बारे में अपने परिचित को बताया था। उससे अगले संडे यानी आज 30 सितंबर को वह ख़ुशी मिली जिसका अंदाजा कतई नहीं लगाया जा सकता हैं।



राजेश नागर को आज वह ख़ुशी मिली जिसके लिए वह पिछले पांच सालों से तिगांव विधानसभा क्षेत्र में लगातार दिन -रात मेहनत कर रहे थे। आज जब उन्हें टिकट मिलने की ख़ुशी मिली तो सबसे पहले तिलपत स्थित सूरदास मंदिर में पहुंचे और माथा टेक कर वहां से देवी -देवताओं से आर्शीवाद लिया। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं और तिगांव विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ जश्न मनाया।   

Related posts

फरीदाबाद:समाज में लड़कियों के अधिकारों और उनके महत्त्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना हमारा प्रथम कर्त्तव्य : संजय जून

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अंतर कालेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाईएमसीए विश्वविद्यालय का दबदबा

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या करने व उसके पुत्र व पुत्रवधू पर कातिलाना हमला करने के 5000 के इनामी आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!