Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि:यौन अपराधों की जांच में ऑल इंडिया रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने एक ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इंवैस्टीगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल ऑफेंस (आईटीएसएसओ) रैंकिंग प्रणाली के तहत देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित उत्तरी जोनल काउंसिल की 29वीं बैठक में दी गई एक प्रस्तुति के दौरान यह जानकारी दी गई। इस संबंध मे जानकारी देते हुए, पुलिस महानिदेशक, मनोज यादव ने बताया कि हरियाणा पुलिस आईटीएसएसओ डैशबोर्ड, जो सभी स्तरों पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए उपलब्ध एक ऑनलाइन मॉड्यूल है, पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह मॉड्यूल राज्य पुलिस को बलात्कार के मामलों में दो महीने के भीतर जांच पूरी करने के लिए वास्तविक समय की निगरानी और प्रबंधन की अनुमति देता है। हरियाणा पुलिस वर्तमान में 54.3 प्रतिशत की अनुपालन दर के साथ भारत में दूसरे स्थान पर है।

बैठक में हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली और की जा रही प्रौद्योगिकी पहल की भी प्रशंसा की गई। एक अन्य उपलब्धि में, हरियाणा पुलिस द्वारा की गई त्वरित और उचित पैरवी के फलस्वरुप रेवाड़ी जिले में किशोर न्याय बोर्ड की अदालत ने 24 दिनों के भीतर एक बलात्कार के आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। 26 अगस्त, 2019 को उत्तर प्रदेश के मूल निवासी आरोपी के खिलाफ रेवाड़ी जिले में ढाई साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में पुलिस को एक शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को दो घंटे में दबोच लिया।  28 गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद, पुलिस ने अदालत में 9 दिनों के भीतर चालान पेश किया।



न्यायालय ने सभी सबूतों को ध्यान मंे रखते हुए, अभियुक्त को दोषी मानते हुए 24 दिनों के भीतर आईपीसी की धारा 363 के तहत तीन साल कारावास, धारा 366 के तहत तीन साल और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत 3 साल की सजा सुनाई, जो समवर्ती रूप से चलेगी। दोषी को 5 लाख रुपये के जुर्माने की भी सजा सुनाई। जुर्माना न भरने की एवज में दोषी को 6 महीने अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। पुलिस महानिदेशक,  मनोज यादव ने न्यायालय के समक्ष ठोस साक्ष्य प्रस्तुत कर पीड़िता व परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए पुलिस अधीक्षक, रेवाड़ी श्रीमती नाजनीन भसीन और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

साइबर शिक्षित भारत वर्कशॉप में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फेंक काल पर चिंता जताई।

Ajit Sinha

हनीट्रैप में फंसाने और जबरन वसूली के लिए झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप में महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने गुरुग्राम में छठ पूजा के अवसर पर की सूर्य की पूजा, दिया अर्घ्य

Ajit Sinha
error: Content is protected !!