Athrav – Online News Portal
हरियाणा

4 विश्वविद्यालयों में सेवार्थ एंव सेवानिवृत कर्मचारियों को (सीपीएफ)  के स्थान पर पेंशन योजना का विकल्प लेने का अवसर प्रदान करने का लिया निर्णय

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के चार विश्वविद्यालयों, नामत: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार और लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंशदायी भविष्य निधि (सीपीएफ) के स्थान पर पेंशन योजना का विकल्प लेने का एक और अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है।


वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यदि सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन योजना का विकल्प लेते हैं तो उन्हें सीपीएफ के कारण अदा की गई समस्त राशि लौटानी होगी, जैसाकि अन्य सेवारत कर्मचारियों के मामले में किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के इस निर्णय से 529 सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ होगा, जिनमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 63, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के 52, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के 371 और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के 43 कर्मचारी शामिल हैं।

Related posts

हरियाणा: वर्ष 2017 दोषियों, विचाराधीन कैदियों की पैरोल व अन्तरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की अनुमति दे दी हैं।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) परिसर की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

Ajit Sinha

117 आपराधिक गैंग बेनकाब, कुल 625 पिस्तौल, 25 रिवाल्वर, 1296 कारतूस और 37 चाकू बरामद किए हैं- एडीजीपी विर्क

Ajit Sinha
error: Content is protected !!