Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

हरियाणा में खुलेंगे तीन ‘पासपोर्ट’ केंद्र, करनाल में की CM ने घोषणा

 फरहीन खान, संवाददाता : करनाल विदेश जाने की इच्छा रखने वाले हरियाणा के लोगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ी राहत दी है। करनाल में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 साला प्रकाश उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से बड़ा एेलान किया। मनोहर लाल ने घोषणा की कि हरियाणा में तीन पासपोर्ट केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी बात हो चुकी है। शीघ्र ही हरियाणा के तीन शहरों में पासपोर्ट केंद्र खोले जाएंगे। इन शहरों में सीएम सिटी करनाल के साथ-साथ फरीदाबाद और हिसार भी शामिल है। इससे पहले हरियाणा के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था। हरियाणा में तीन शहरों में पासपोर्ट केंद्र खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related posts

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ के नाम से प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत आज करनाल से करेंगे।

Ajit Sinha

हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने जारी की आमंत्रित सदस्यों की सूची

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो ने 13 जनवरी को बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x