Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

हरियाणा में खुलेंगे तीन ‘पासपोर्ट’ केंद्र, करनाल में की CM ने घोषणा

 फरहीन खान, संवाददाता : करनाल विदेश जाने की इच्छा रखने वाले हरियाणा के लोगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ी राहत दी है। करनाल में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 साला प्रकाश उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से बड़ा एेलान किया। मनोहर लाल ने घोषणा की कि हरियाणा में तीन पासपोर्ट केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी बात हो चुकी है। शीघ्र ही हरियाणा के तीन शहरों में पासपोर्ट केंद्र खोले जाएंगे। इन शहरों में सीएम सिटी करनाल के साथ-साथ फरीदाबाद और हिसार भी शामिल है। इससे पहले हरियाणा के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था। हरियाणा में तीन शहरों में पासपोर्ट केंद्र खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related posts

विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को लेकर हरियाणा पुलिस पूरी तरह तैयार- शत्रुजीत कपूर।

Ajit Sinha

चंडीगढ़; पहले चरण के 9 जिलों में पंच और सरपंच पद के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी – धनपत सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा पुलिस को मिलने वाला है राष्ट्रपति निशान:जवानों की वर्दी अब प्रेजिडेंट कलर से होगी सुसज्जित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x