Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

जाट आरक्षण आंदोलन: धरने पर किशोर ने लहराई राइफल, मचा हड़कंप

 संवाददाता , जाट आरक्षण के संबंध में जसिया में चल रहे धरने पर कुछ किशोर दूसरे दिन भी राइफल जैसी गन लेकर पहुंच गए। इस वजह से रविवार को चंडीगढ़ तक हलचल हो गई। डीसी अतुल कुमार ने न केवल धरना कमेटी के सदस्यों, बल्कि एसपी से भी बात की। वहीं, एसपी पंकज नैन ने बताया कि गन नकली लग रही है, फिर भी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जबकि जाट आरक्षण संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष राज सिंह हुड्डा का कहना है कि ऐसे लोगों के लिए धरनास्थल पर जगह नहीं है। जल्द किशोर के परिजनों और गांव वालों से बातचीत की जाएगी।

शनिवार को एक 14-15 साल का किशोर राइफल जैसी गन लेकर धरनास्थल पर आया था। हालांकि , वह एयरगन लग रही थी, लेकिन पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है। वहीं, रविवार को फिर कार में सवार कुछ युवा गन लहराते हुए धरनास्थल पर पहुंचे। इससे पुलिस प्रशासन और अधिकारियों से लेकर चंडीगढ़ तक हलचल पैदा हो गई। तुरंत अधिकारियों ने आपस में बातचीत की। साथ ही मामले को धरना कमेटी के भी संज्ञान में लाया गया।

Related posts

लोगों को कोविड से घबराने की आवश्यकता नहीं, प्रदेश सरकार कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार-अनिल विज

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

भाजपा की सरकार में जवान हो रहे हैं शहीद और किसान हैं आत्महत्या को मजबूर – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x