Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पिता के दोस्त को नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार करने के जुर्म में मेरठ से पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस ने घर में अकेली नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी लड़की के पिता का दोस्त निकला। उसे पुलिस ने आज उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले से गिरफ्तार किया हैं। महिला थाने में आरोपी शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हैं। 

पुलिस की माने तो महिला थाना बल्लभगढ़ को एक शिकायत मिली की कि एक नाबालिग लड़की उम्र 16 साल अपने पिताजी के साथ फरीदाबाद में रहती है। लड़की के पिता टैक्सी ड्राइवर का काम करते हैं लड़की की माता की मौत हो चुकी है। पीड़िता तीन-भाई बहन है। कुछ दिन पहले लड़की के पिता के साथ एक लड़का उनके घर पर आया था।
कुछ दिन बाद वह लड़का घर पर फिर आया,



घर पर कोई ना होने का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ बलात्कार किया और यह बात किसी को ना बताने के लिए कहा और कहा अगर किसी को बताई तो तुझे तेरे भाई बहन सहित मैं तेरे पिताजी को खत्म कर दूंगा। जो पीड़ित लड़की ने यह बात अपने पिता को बताई, जिस पर महिला थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आज महिला पुलिस बल्लभगढ़ ने छापेमारी कर आरोपी को मेरठ यूपी से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

Related posts

फरीदाबाद : बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आगामी 30 नवम्बर तक योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से पात्र प्रार्थी सम्पर्क कर सकते हैं।

Ajit Sinha

कश्मीरी पंडितों ने कहा मोदी हैं तो मुमकिन हैं, धारा 370 हटाने के बाद कश्मीरी पंडित ख़ुशी से झूम उठे, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में की छापेमारी, कई कर्मचारी गैर -हाजिर मिले।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!