Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सरदार जगजीत सिंह बने चौथी बार आरडब्ल्यूए सेक्टर-29 के प्रधान  विधायक ललित नागर ने दी बधाई 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रेजिडेंट वेलफेयर एसो. सेक्टर-29 हाऊसिंग बोर्ड के सम्पन्न हुए चुनावों में सरदार जगजीत सिंह ने लगातार चौथी बार प्रधान पद कब्जाते हुए अपने निकटवती प्रतिद्वंदी हरपाल त्यागी को 17 वोटों से पराजित किया। जगजीत सिंह को 391 वोट मिलें, जबकि हरपाल त्यागी को 374 वोट हासिल किए। जगजीत सिंह पिछले 8 सालों से सेक्टर के प्रधान पद पर काबिज होते आए है। इसके अलावा महासचिव पद पर योगेश दत्त, कोषाध्यक्ष पद पर बी.के.मिश्रा चुने गए। जगजीत सिंह की चौथी ऐतिहासिक जीत पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्र्रेसी विधायक ललित नागर ने उन्हें उनके निवास पर पहुंचकर बधाई देते हुए कहा कि जगजीत सिंह की सकारात्मक सोच एवं सेक्टर के प्रति उनकी समर्पण भावना के चलते उन्हेें लोगों ने प्रधान चुना है।



उन्होंने उम्मीद जताई कि वह पहले से भी ज्यादा सक्रिय होकर इस सेक्टर के लोगों के सुख-दुख में अपनी भागेदारी निभाते हुए अपना दायित्व निभाएंगे। इस मौके पर नव नियुक्त प्रधान सरदार जगजीत सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सेक्टरवासियों ने जो सम्मान व विश्वास उन पर जताया है, उसे वह कभी खंडित नहीं होने देेंगे और अपनी टीम के साथ पहले से भी ज्यादा तेजी से सेक्टर में बिजली, पानी, सीवरेज व सडक़ों की समस्याओं के निराकरण के भरसक प्रयास करेंगे वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी सेक्टर में जहां भी सीसीटीवी नहीं लगें है, वहां प्रशासन की मदद से सीसीटीवी लगाने की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर पार्वती सिंह,ए.के सक्सेना, दीपक यादव, मनीष तेजपाल, आरके यादव, अशोक खुराना, मंजू जोशी, निशा तिवारी, सीबी पाण्डेय, महेंद्र यादव, विकास गुप्ता,सरजू प्रसाद, अशोक बैनीवाल,एसएस चौहान सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 

Related posts

मुम्बई में भी जल्द लांच होगी हरियाणा की फिल्म नीति: विधायक जोगीराम सिहाग  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लबगढ़ में सपन्न हुई फाइनल रिहर्सल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी का आज दुर्गा बिल्डर और इसके आस पास में बने अवैध निर्माणों पर चला बुल्डोजर, किया धवस्त।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!