Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

6 साल की मासूम बच्ची से उसी के घर में रेप, सच पता चला तो चौंक गए मां-बाप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप छठी क्लास में पढ़ने वाले छात्र पर लगा है, जो किशोर है। आरोपित छात्र पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहता है। पूरे मामले का पता चलने पर पीड़ित बच्ची के माता-पिता भी सदमे में हैं। उधर, हालत खराब होने पर दो दिन पहले वीरवार रात को बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से परेशान है। माता-पिता ने भोंडसी थाना में पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।



मिली जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त की शाम को बच्ची की मां घर से किसी काम से बाहर गई थी, जबकि इस दौरान 6 साल की बेटी घर पर अकेली थी। वापस लौटने पर मां ने अपनी बच्ची को लहूलुहान अवस्था में पाया। पूछने पर उसने पड़ोस में रहने वाले लड़के का नाम लेकर पूरा मामला बताया। सच्चाई जानकर मां-बाप भी हैरान रह गए। इसके बाद अगले दिन 29 अगस्त की शाम को बच्ची की तबीयत खराब हुई तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। वहीं, पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक, आरोपित नाबालिग है और छठी कक्षा का छात्र है।

Related posts

गुरुग्राम: शट डाउन 31 जनवरी रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर के 2 बजे तक ग्रीन वुड स्कूल सेक्टर- 9 के पास बिजली बंद रहेगी 

Ajit Sinha

तलाकशुदा पत्नी के साथ पति व उसके दोस्त द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने वाला पति अरेस्ट, आरोपित दोस्त अब भी फरार

Ajit Sinha

आज शाम लगभग पांच बजे अचनाक बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े चार लड़के झुलसे-देखें सीसीटीवी फुटेज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!