Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली वीडियो

एक छात्र की चाकुओं से गोद कर हत्या,परिजनों का पुलिस और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा, देखिए वीडियो ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:बाहरी दिल्ली के सुल्तान पूरी इलाके में बीती रात एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र की चाकू मार कर हत्या कर दी गई , मृतक छात्र के परिवार का आरोप हैं कि संजय गांधी अस्पताल में उनके बच्चे को समय से सही इलाज नही हो पाया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई,साथ ही स्थानीय पुलिस की कार्यवाही पर भी पीड़ित परिजनो ने सवाल खड़े हैं। इस हत्या का आरोपी अज्ञात हैं.थाना सुल्तान पूरी पुलिस मामले की जांच के जुटी।पुलिस की माने तो इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं ,

मृतक ऋतिक के परिजन ने बताया कि उन्हें देर रात करीब 8:30 बजे घर से फोन पर बताया कि उनके बेटे ऋतिक के किसी से झगड़ा हो गया है और वो मंगोल पूरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में एडमिट है। जब वह अन्य परिजन के साथ अस्पताल पहुँचे तो उन्हें डॉक्टर्स ने बताया गया कि उनके बच्चे की मौत हो चुकी है और उनका आरोप है कि बच्चे को अस्पताल में उनके बेटे को समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई । उन्हें जानकारी दी गई कि बच्चे की मौत चाकू लगने की वजह से हुई है और उसे सीने में चाकू मारा गया है। उन्होंने बताया कि शाम को स्कूल से आने के बाद ऋतिक घर पर ही था और शाम करीब 7 बजे के आस पास 2 लड़के उसे घर से बुलाकर ले गए, जिसके बाद उनका बेटा वापस नही आया बस आई तो उसकी मौत की खबर।



वहीं, मृतक बच्चे के दादा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बच्चे को घर से कौन बुलाकर ले गया उन्हें नही मालूम वह कौन लोग थे। जब पुलिस उनके घर पहुंची तब उन्होंने उन्हें बताया कि उनके बच्चे का झगड़ा हो गया है, औऱ वह अस्पताल में भर्ती है। वहीँ उन्होंने बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा या किसी तरह का कोई विवाद नही है, न ही उनके बेटे से किसी की कोई दुश्मनी हो सकती हैं। क्योंकि वो एक सीधा साधा और पढ़ाई में काफी होशियार था, और काफी शर्मीले स्वभाव का था अब ऐसे में उन्हें समझ नही आ रहा है कि आखिर कोई क्यों उनके जिगर के टुकड़े की हत्या करेगा। अब इस घटना के बाद से एक तरफ जहां मृतक बच्चे के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगो मे भी काफी गुस्सा हैं।

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्टीयगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर डाक टिकट और सिक्का जारी किया -सीधा लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

मनमाने ढंग से ‘वन रैंक, वन पेंशन’ को कमजोर कर मोदी सरकार ने 30 लाख भूतपूर्व सैनिकों को किया निराश-कांग्रेस

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बच्चों को उर्दू का टियूशन पढ़ाते हुए एक टीचर को पकड़ा-एसीपी धारणा यादव को सुने इस वीडियो में।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!