Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरूग्राम की सड़कों को आमजन के लिए सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारीयों के साथ बैठक की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम: गुरूग्राम की सड़कों को आमजन के लिए सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आज अतिरिक्त उपायुक्त एवं क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जहां एक ओर पिछली बैठक में सड़क सुरक्षा को लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की गई वहीं दूसरी ओर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि गुरूग्राम की सड़कों को लोगों के लिए सुरक्षित बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर के्रश इंवेसिगेशन टीम कमेटी गठित की गई है। यदि जिला में कहीं भी सड़क दुर्घटना होती है तो संबंधित क्षेत्र के एसडीएम मौके का रोड़ इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे और सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाकर इसकी रिपोर्ट सड़क सुरक्षा कमेटी में देंगे। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की जानकारी सबसे पहले पुलिस विभाग के पास आती है इसलिए एसडीएम संबंधित क्षेत्र के पुलिसकर्मी के साथ आपसी तालमेल के साथ सड़क दुर्घटना के कारण का पता लगाएं।



इसके अलावा, अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि रोड़ इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़क के विभाजक को खोलने से पहले इसकी रिपोर्ट सड़क सुरक्षा कमेटी में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण व इसमें सुधार को लेकर विभिन्न एजेंसी कार्यरत है। यदि सभी रोड़ इंजीनियरिंग विभाग आपस में तालमेल से काम करें और इस प्रकार की जानकारी एक दूसरे से सांझा करें तो सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा,गुरूग्राम उत्तरी के एसडीएम जितेन्द्र कुमार, आरएसओ गुरमीत, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सहित कई विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विकासात्मक दृष्टिकोण की सराहना

Ajit Sinha

दिल्ली,फरीदाबाद, गुरुग्राम से लग्जरी कारें चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,4 सदस्यों को किया अरेस्ट, 21 कारें बरामद।

Ajit Sinha

गवर्नमेंट कॉलेज , सेक्टर 14 की छात्राओं को कैंपस में ही मिलेगी आईटी स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग और यूपीएससी की कोचिंग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!