Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

18 लाख 56 हजार 600 रूपए सहित एटीएम मशीन उखाड़ और उसे घसीटते हुए ले गए चोर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गांव मलेरना स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स के बाहर से अज्ञात चोर एटीएम मशीन उखाड़ कर ले गए। उस एटीएम मशीन में 18 लाख 56 हजार 600 रुपए रखे हुए थे। इस मामले में सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 427 , 380 ,457 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।



एसएचओ नरेंद्र सिंह का कहना हैं कि आज सुबह तक़रीबन 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव मलेरना रोड स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स के बाहर एक कैबिन में जो एटीएम मशीन लगे थे उसे अज्ञात चोर उखाड़ और उसे घसीटे हुए ले गए हैं। इस के तुरंत बाद वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ की उखाड़े गए एटीएम मशीन में 18 लाख 56 हजार 600 रुपए रखे हुए थे। उनका कहना हैं कि इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 427 ,380 व 457 के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भारतीय जनता पार्टी ने आज हरियाणा के 27 नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है -पढ़े

Ajit Sinha

एक सस्पेंडेड डॉक्टर ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी को झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी,पत्नी से महिला थाना में शिकायत करवा दी,अरेस्ट।

Ajit Sinha

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, करीब 19 पुलिस नाकें, 400 पुलिस कर्मी तैनात

Ajit Sinha
error: Content is protected !!