Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

हरियाणा पुलिस के एएसआई ने विश्व पुलिस खेलों में जीता स्वर्ण पदक, डीजीपी मनोज यादव ने दी बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक मंजीत ने चीन के चैंगडू में आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स-2019 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुष्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व पुलिस महकमें का नाम रोशन किया है।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मंजीत 86 किलोग्राम कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले भी न्यूयार्क व वर्जीनिया में 2011 व 2015 में आयोजित विष्व पुलिस गेम्स में मंजीत स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।



पुलिस महानिदेशक,मनोज यादव ने मंजीत की इस षानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के जवान राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व पुलिस महकमे को नाम रोषन कर रहे हैं। इससे पहले भी, डीएसपी गीतिका जाखड़ व इंस्पेक्टर निर्मला ने कुष्ती में स्वर्ण पदक जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। जिला चरखी दादरी के निवासी मंजीत ने विष्व पुलिस गेम्स में भाग लेने का सुअवसर प्रदान करने के लिए पुलिस महानिदेशक का धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने 16 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं, लिस्ट में आप अपनों का नाम पढ़ सकतें हैं।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए जारी किया घोषणापत्र

Ajit Sinha

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार बहुमत में है और पूरी तरह से मजबूत : मनोहर लाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!