Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फिल्ड कालोनी में आज यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण व पार्षद हेमा ने संयुक्त रूप से तीन सड़कों का किया उद्घाटन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी में आज शनिवार को अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के चेयरमैन भारत भूषण व पार्षद हेमा बैंसला ने संयुक्त रूप से तक़रीबन 23 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले सिमेंटेट तीन सड़कों का विधिवत रूप से नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। इस खास अवसर पर अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के महाप्रबंधक प्रवीण चौधरी ,एस्टेट मैनेजर कर्नल लिखी,समाजसेविका सुनीता मलिक,प्रेम शर्मा, सरदार कुलदीप सिंह के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

चेयरमैन भारत भूषण का कहना हैं कि ग्रीन फिल्ड कालोनी में भागीदारी योजना के तहत तक़रीबन 65 सिमेंटेट सड़कें बनाई जा चुकी हैं। इसी क्रम में आज रोड न. 61 , ब्लॉक बी, मकान न. 1397 -1470 , रोड न. 59 ,ब्लॉक बी, मकान नंबर- 1338 -1366 व रोड न. 84 ,ब्लॉक ए , मकान नंबर – 1626 -1673 इन पॉकेटों में सिमेंटेट सड़कें बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं, जोकि 15 अगस्त तक बन कर तैयार हो जाएगी। वहीँ , यूआईसी के महाप्रबंधक प्रवीण चौधरी का कहना हैं कि यहां की जो 65 सड़कें बनाई गई हैं इसमें 30 प्रतिशत पैसा यहां की जनता ने दी हैं और 70 प्रतिशत पैसा यूआईसी की हैं। इस तरीके के भागीदारी से यहां की सड़कें बनाई गई हैं और आगे भी बनाई जाएगी।



इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस कालोनी को बसे हुए तक़रीबन 40 वर्ष हो गए और अब से पहले तक यहां की सड़कें बिल्कुल टूटी फूटी हालत में थी, इस बीच न जाने कितने चेयरमैन आए और कितने चेयरमैन गए पर किसी ने इस कालोनी के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया। जब से यूआईसी के चेयरमैन प्रोफ़ेसर भारत भूषण जी बने हैं तभी से इस कालोनी में विकास के दरवाजे खुले हैं और अब तक ग्रीन फिल्ड कालोनी में 65 सिमेंटेट सड़कें भागीदारी योजना के तहत बनाई गई हैं। इसके अलावा इस कालोनी में बिजली -पानी की सप्लाई में भी काफी हद तक सुधार हुई हैं। लोगों ने बताया कि वह लोग चाहते हैं कि चेयरमैन के पद पर भारत भूषण जी लम्बें समय तक बने रहे, ताकि इस कालोनी में भरपूर विकास कार्य हो सकें।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: फरीदाबाद में 12 नवंबर को किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन: सीजेएम सुकिर्ती गोयल

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड में डीटीपी इंफोर्स्मेंट की कार्रवाई से मचा हड़कंप,भाजपा नेत्री का भी बोर्ड उखाड़ा,सीएम से शिकायत की धमकी-देखें वीडियो     

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस प्रशासन ने चलाया “ऑपरेशन आक्रमण”, किए 52 मुकदमें दर्ज , 87 आरोपितों को किए गिरफ्तार । 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!