Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

क्राइम ब्रांच और सूर्या गैंग के एक लाख के ईनामी बदमाशों के साथ पुलिस का मुठभेड़, 3 को लगी गोली, 4 अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम;बीती रात क्राइम ब्रांच,पालम विहार और सूर्या गैंग के बदमाशों के बीच द्वारका एक्सप्रेस वे पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन शूटरों को गोली लगी हैं और इस सूर्या गैंग के कूल 4 बदमाश पकड़े गए।

जिसमें सूर्या गैंग के सरगना भी शामिल हैं। इसी गिरोह के 2 शूटरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विकास पूरी में उस समय धर दबोचा जब वह लोग एक व्यापारी को गोली मार कर हत्या करने आए थे। पकड़े गए सभी बदमाश ईनामी बदमाश हैं। इन सब पर एक लाख,50 50 हजार रुपए के नगद ईनाम घोषित हैं।



पकड़े गए बदमाशों के नाम मुख्य सरगना लोकेश सूर्या,नीरज ,प्रदीप व जगबीर हैं दिल्ली, राजस्थान के बाद अब हरियाणा के गुरुग्राम में अपना पैर पसारने की कोशिश कर रहा था। इस गिरोह के ऊपर पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी के दिल्ली और राजस्थान के अलग -अलग थानों में दर्जनों केस दर्ज हैं।

इसी गिरोह के दो सदस्यों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते 14 जुलाई को विकासपुरी इलाके से मुठभेड़ के दौरान दो शूटरों को गिरफ्तार किए थे। पुलिस ने पकडे गए बदमाशों के पास पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं और इसके आगे की सही जानकारी पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान देगी। ऐसी खबरें प्राप्त हुई हैं।

Related posts

गुरुग्राम: डीसी अमित खत्री ने दिल्ली मैट्रो रेल काॅर्पोरेशन के संबंधित अधिकारियों के साथ  बैठक की।

Ajit Sinha

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मन्सा राम की धर्मपत्नी सावित्री देवी का 85 वर्ष की उम्र में निधन

Ajit Sinha

गुरुग्राम : गुलेल से गाड़ियों के शीशे तोड़ कर कीमती समानों को उड़ाने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किए,15 लैपटॉप मिले।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!