Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

जेजेपी सरकार बनी तो पीएचडी तक छात्राओं को देंगे मुफ्त शिक्षा:नैना चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

होडल:जननायक जनता पार्टी की सरकार बनने पर छात्राओं को पीएचडी तक मुफ्त शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। इसके साथ-साथ मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की छात्राओं को भी फीस में छूट दे कर उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इतना ही नहीं बुजुर्ग महिलाओं को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, 55 वर्ष होते ही घर बैठे पेंशन मिला करेगी.यह आह्वान डबवाली की विधायक नैना चौटाला ने किया.वे मंगलवार को होडल हलके में बृज चौरासी के गांव बंचारी में हरी चुनरी चौपाल को संबोधित कर रही थी।

श्रीमती नैना चौटाला ने सर्वप्रथम ब्रज चौरासी की धारा को नमन किया एवं कहा कि बृज की ऐतिहासिक धरा का इतिहास इस बात का गवाह है कि जब-जब धरती पर लोगों के साथ अन्याय हुआ है या जुल्म बढ़े हैं तो इस धरती से उसे न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ें हैं । प्रदेश में हर रोज महिलाओं की आबरु से खेला जा रहा है। हर रोज लूट-पाट,डकैती,अपहरण एवं हत्याएं हो रही हैं लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। प्रदेश में युवाओं को न रोजगार मिल रहा और न ही बेरोजगारी भत्ता। बुढ़ापा पेंशन के लिए बुजुर्ग कभी बैंक तो कभी डाकघरों में धक्के खा रहे हैं। श्रीमती चौटाला ने बृज की इस ऐतिहासिक धरा के लोगों से आह्वान किया कि भाजपा की शह पर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों से निजात पाने के लिए वे जेजेपी का साथ दें। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल के दिखाए मार्ग पर चल रही जननायक जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो छतीस बिरादरी का भला कर सकती है।



उन्होंने कहा कि दो-तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में जेजेपी के प्रत्याशी को विधानसभा में भेजें ताकि आपके सपनों की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि जेजेपी की सरकार बनने पर बुजुर्ग महिलाओं की 55 वर्ष पूरी होते ही उनके घर पर बुढ़ापा पेंशन पहुंच जाएगी और पुरुषों को 58 वर्ष पूरी होते ही पेंशन घर मिलनी शुरू हो जाएगी । किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा एवं पहले दिन से ही उन्हें ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए जायेंगे।नैना सिंह चौटाला ने प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जेजेपी की सरकार आने पर प्रदेश में जितने भी निजी उद्योग लगे हुए हैं,उनमें 75% हरियाणा प्रदेश के युवाओं की नौकरी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे हर रोज अपने कीमती समय में से 2 घंटे निकालकर पार्टी का प्रचार प्रसार करें। इससे पहले पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने अपने संबोधन में नैना चौटाला का बृज चौरासी के गांव बंचारी में पहुंचने पर स्वागत किया एवं उन्हें आश्वासन दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से जे जे पी के प्रत्याशी विधानसभा में पहुंचेंगे.महिला जिलाध्यक्ष लता भारद्वाज एवं शशिबाला तेवतिया ने भी महिलाओं को संबोधित किया और जेजेपी के प्रचार के लिए जुट जाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण,चुनरी चौपाल कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र लितानी,नेहा कौशिक,राजबाला, प्रिया पार्षद, बृजेश, दिगंबर सरपंच, पूर्व सरपंच गिरिराज,सुखराम डागर,दलवीर धनखड़,विजेंदर चांट,जीतू दीघोट,गयालाल चांट सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आज हल्का पटवारी 10000 रुपए नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सरकार द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की व्यवस्था की गई है, कपास भी ख़रीदा जाएगा- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शहरी क्षेत्र में छोटे व्यापारियों को रियायती दर पर मिलेंगे बूथ – मनोहर लाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!