Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

विशेष टीम ने तीन हथियार तस्करों को 1250 कारतूस,शेवरले कार व एक बुलेट सहित गिरफ्तार किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की विशेष सैल ने आज एक अन्तर्राजीय हथियार तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफश किया हैं। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किए हैं.इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 1250 कारतूस,एक शेवरले क्रूज कार व एक बुलेट मोटर साईकिल बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो पकड़े गए तस्कर बिहार , उत्तरप्रदेश ,दिल्ली -एनसीआर व मध्यप्रदेश के अलावा आदि राज्यों में गुंडे -बदमाशों को हथियार सप्लाई देते थे।

डीसीपी,विशेष सैल मनीषा चंद्रा का कहना हैं कि मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी हरिद्वार के आश्रम मेट्रो स्टेशन के गेट न. 2 के पास एक शख्स शेवरले क्रूज कार में हथियार सप्लाई देने के लिए आएंगें। इस सूचना को सही मानते हुए इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद उनकी टीम उस स्थान पर पहुंच गई और हथियार तस्करों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। उनका कहना हैं कि इसके थोड़ी देर के बाद मुखबिर द्वारा बताए गए गाडी शेवरले क्रूज आता हुआ दिखाई दिया जिसे चारों तरफ से उनकी टीम ने घेर लिया।



तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 315 बोर के 800 कारतूस मिले और इस दौरान तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं जिसमें से एक बुलेट पर सवार था। पुलिस ने एक शेवरले क्रूज कार व एक बुलेट मोटर साईकिल व 800 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए हथियार तस्करों के नाम प्रवीण कुमार वर्मा ,उम्र 51 साल, प्रतीक कुमार वर्मा उर्फ़ सनी निवासी हॉउस नंबर -246 ,काजी तौला। शिकोहाबाद , जिला फिरोजाबाद व सोनू सिंह ,उम्र 22 साल निवासी गांव चुरिया महोल्ला, मदनपुर खादर, दिल्ली ,जिला धौलपुर ,राजस्थान हैं। उनका कहना हैं कि गहनता से की गई पूछताछ में आरोपी प्रवीण कुमार वर्मा ने कबूल किया की उसके घर पर 450 कारतूस और हैं जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। इस तरह से कुल 1250 कारतूस बरामद किए गए हैं।

Related posts

आरजू और अनमोल बिश्नोई -हेरी बॉक्सर गैंग के पांच खूंखार शूटरों को दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

मेडिकल रिपोर्ट देखते ही उड़े होश, पति-पत्नी ने मिलकर उठाया यह खौफनाक कदम

Ajit Sinha

फाइव स्टार होटल में आज बम होने की खबर से मचा हड़कम, एसीपी विकास कौशिक ने जांच में क्या पाया -सुने वीडियो में

Ajit Sinha
error: Content is protected !!