Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कुष्ठ रोगियों के बीच मनाया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन, फल वितरित किए,दुआएं, लखन सिंगला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कुष्ठ रोगियों के बीच मनाया। सिंगला ने कुष्ठ रोगियों से राहुल गांधी के लिए दुआएं मांगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आम भारतीय के लिए संघर्ष कर रहे हैं और यह संघर्ष रंग भी ला रहा है। लखन कुमार सिंगला आज भारत माता कुष्ठ आश्रम पर रहने वाले सैकड़ों कुष्ठ रोगियों के बीच पहुंचे और उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन की बधाइयां दीं।



सिंगला ने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा, उससे ज्यादा किया। कांग्रेस में जनता का हित देखने की परंपरा रही है। कांग्रेस राज में आज की सरकारों की तरह झूठ नहीं बोला गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज तक देश हित में शहादत दी है। जिसको देश की जनता मानती है। सिंगला ने लोगों से कहा कि वह राहुल गांधी को अच्छी सेहत और लंबी उम्र का आशीर्वाद दें जिससे कि वह देश की जनता की अधिक से अधिक सेवा कर सकें। उन्होंने लोगों से कहा कि वह धैर्य रखें, आज जो बुरा वक्त चल रहा है। वो भी एक दिन टल जाएगा। इस मौके पर ब्रह्मप्रकाश गोयल, नीरज गुप्ता, मनोहर गुप्ता, रणबीर नागर, खुशबू खान, सतीश कुमार, जैनुअल हसन, ललित चौधरी, रहीश कुरैशी, अनिल चेची, नितिन सिंगला, सतीश नागर, कपूर चंद अग्रवाल आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : जिलास्तरीय औद्योगिक क्लीयरैंस एवं ग्रीवेंसिज समिति की बैठक आयोजित की गई, डीसी समीरपाल सरो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अर्धसैनिक बल की 11 कंपनी, 5000 के करीब पुलिसकर्मी IRB की 2 कंपनी की सुरक्षा में होगा शांतिपूर्ण मतदान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने फिर बढ़ाई दाखिले की आखिरी तिथि

Ajit Sinha
error: Content is protected !!