Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: चुनाव के बाद लोग लगाते रहे आंकलन, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के घर लगा रहा लोगों का तांता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर संपन्न हुए चुनावों के बाद फरीदाबाद से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह के सैनिक कॉलोनी स्थित निवास पर लोगों का तांता लगा रहा। लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग कोने से लोग कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के पास मिलने आए और अपने-अपने आंकलन बताते रहे। इस मौके पर लोगों ने उनके सुपुत्र विजय प्रताप से मुलाकात की और उनको जीत का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आगामी 4 जून को जो परिणाम आएंगे उसमें महेन्द्र प्रताप सिंह भारी मतों से विजयी होंगे। लोगों ने अपने क्षेत्र में पोलिंग एवं हालातों के बारे में भी अवगत कराया।

इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह ने भी क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि फरीदाबाद से सांसद बनने पर क्षेत्र के विकास को पंख लगाने का काम करेंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा, फरीदाबाद के हालात जो पिछले 10 साल में खराब हुए हैं, उनको सुधारा जाएगा और हरियाणा में नंबर 1 बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा विजन और नीति स्पष्ट है। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र को उसका खोया हुआ गौरव फिर से लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विकास को लेकर वह गंभीर है और आने वाले दिनों में फरीदाबाद की सूरत बदलने का काम महेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे। आज जिन मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं, इनके लिए लोगों को बोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह लोगों का हक है। हमारा लक्ष्य होगा इससे बेहतर फरीदाबाद, हरा भरा फरीदाबाद, स्वच्छ फरीदाबाद और उन्नत फरीदाबाद लोगों को देना।

Related posts

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया जिला अस्पताल में हार्ट सेंटर का उद्घाटन, कम शुल्क में होगा दिल का इलाज : विपुल गोयल

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आज 3 अधिशासी अभियंता , 14 कार्यकारी अभियंता व 29 एसडीओ के तबादले किए है लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बिजली निगम का कर्मचारी, विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x