Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद व्यापार

विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के लिए की प्रार्थना,6 फुट की अखंड ज्योति अगरबत्ती जलाकर की कार्यक्रम की शुरुआत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:शहर में क्रिकेट प्रेमियों को इंगलैंड में 30 मई से 14 जुलाई 2019 तक हो रहे आईसीसी विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना करने का मंच मिला। दुनिया की सबसे बड़ी अगरबत्ती निर्माता कंपनी साइकल प्योर अगरबत्तीज ने क्रिकेट के प्रति अपना समर्थन दोहराते हुए “प्रे फॉर इंडिया” अभियान शुरू किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सीमा त्रिखा,मेयर सुमन बाला ने सिटी मार्केट फरीदाबाद में 6 फुट की अखंडज्योति अगरबत्ती जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। यह अभियान देश में 65 शहरों में चलाया जाएगा।



साइकल प्योर अगरबत्तीज के प्रबंध निदेशक अर्जुन रंगा ने अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, “आईसीसी विश्व कप का दुनिया भर के हरेक क्रिकेट प्रेमी खास तौर पर भारतीय क्रिकेट प्रेमी को बेसब्री से इंतजार रहता है। यहां क्रिकेट धर्म की तरह है और अपने ‘प्रे फॉर इंडिया’ अभियान के जरिये हम पूरे देश को टीम इंडिया की विश्व कप विजय के सपने में शामिल करना चाहते हैं। हमारी ऐसा मंच तैयार करने की इच्छा थी, जहां लोग खेल के प्रति अपना प्यार दिखा सकें और खिलाड़ियों का समर्थन कर सकें। हम फरीदाबाद के लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे आएं और इस अभियान में हमारे साथ प्रार्थना करें ताकि भारत को शानदार जीत हासिल हो।”

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ट्रैकिया पोर्टल और डिजिटल बदलाव से हरियाणा की एफएसएल बनी देश की अग्रणी फॉरेंसिक प्रयोगशाला।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पलवल के सीएमओ डॉ. जय भगवान एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद की टीम ने शराब के ठेका के साथ में अवैध अहाता में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!