Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आप ने तय की रणनीति: धर्मबीर भड़ाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में होने वाले चुनावों को लेकर आज एक अहम बैठक दिल्ली में आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने की। बैठक में फरीदाबाद लोकसभा की सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं सचिवों ने हिस्सा लिया। राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओंको बूथ स्तर पर तैयारियां करने के आदेश दिए गए और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को अपने साथ जोडऩे का आह्वान किया। श्री गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं है, इसलिए पार्टी जुलाई तक सभी उम्मीदवारों के नाम तय कर देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुनावों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली एवं पानी पार्टी के प्रमुख मुद्दे होंगे, जिनको लेकर पार्टी ने दिल्ली में काम किया है।



इस अवसर पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने पार्टी से हरियाणा में टिकटों का वितरण शीघ्र करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा करने से उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिलेगा और अपनी-अपनी विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ तैयारी कर सकते हैं। भड़ाना ने कहा कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में नए जोश एवं उत्साह के साथ ‘आप कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे और पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाएंगे। भड़ाना ने कहा कि लोकसभा चुनावों से हटकर लोग अब जमीन पर हुए कार्यों को देखना चाहते हैं, जहां पर प्रदेश भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल नजर आई है। बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को न तो कांग्रेस और न भाजपा हल कर पाई है। इसलिए प्रदेश की जनता के पास एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है, जो दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में सभी सुविधाएं मुहैया कराएगी। बैठक में लोकसभा प्रभारी कुलदीप कौशिक, जिला अध्यक्ष हरेन्द्र भाटी, रघुवर दयाल, मंजु गुप्ता महिला जिलाध्यक्ष, सुनील ग्रोवर, राजूद्दीन, राजकुमार, नरेन्द्र सरोहा, विनोद भाटी, करन डागर, ओम प्रकाश, सोनू, रमेश अरोड़ा, गीता शर्मा, धर्मेन्द्र, जोगेन्द्र वशिष्ठ, सुमन वशिष्ठ, अमन गुप्ता, सुबोध शर्मा, हीरालाल सोनी, दिनेश भारद्वाज, विजय गोदारा, कैलाश, दिनेश मंगला, कौशल करतारपुर, मूलचंद, बृजेश नागर आदि
मौजूद रहे।

Related posts

जब भी किसी गरीबों की आशियाना टूटती हैं तो सीएम साहब सिर्फ उनके आँखों से आंसू नहीं निकलती ,बल्की उनकी चीखें निकल जाती हैं- देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : लखन कुमार सिंगला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन बनने के बाद. पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में की भागीदारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बढ़ते प्रदूषण रोकने के लिए 6 निर्माणाधीन बिल्डिंगों को सील, 30 से अधिक का चालान किया गया- ए मोना

Ajit Sinha
error: Content is protected !!