Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

डायमंड एक्सरे लैब में स्वस्थ्य विभाग का छापा, एमटीपी किट बेचते हुए पकड़ा, केस दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: सिविल सर्जन डॉ प्रदीप शर्मा के आदेश अनुसार पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ संजय कुमार,प्राथमिक चिकित्सा केंद्र टप्पा के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नीरज, नागरिक अस्पताल पलवल की महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पुष्प प्रिया व् डीसीओ कृष्ण कुमार की टीम ने हथीन की डायमंड एक्स-रे लैब पर छापा मार कर उपरोक्त लैब के मालिक डॉ वीरेंद्र सिंह तथा कर्मचारी आमिर और उक्त लैब को एमटीपी किट बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा।



आमिर उपरोक्त लैब के डिस्क्लोजर पर उटावड़ मोड़ पर डायमंड कंप्यूटराइज्ड लैब व् क्लिनिक पर छापा मारकर मुस्ताक मलिक को बिना डिग्री के प्रैक्टिस करने तथा आमिर को एमटीपी किट बेचने व अपने क्लीनिक में अवैध रूप से एमटीपी करने के औजार और दवाइयां रखे पाए जाने पर टीम ने डॉ वीरेंद्र कुमार व् आमिर और मुस्ताक के खिलाफ धारा 336, 420, 20 बी आईपीसी धारा 2 ,3 , 4 , 5 एमटीपी एक्ट धारा 18 ए 18 सी ड्रग एक्ट, धारा 15 (2) व् 15 (3) आईएमसी एक्ट के तहत थाना हथीन में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।

Related posts

कांग्रेस सरकार प्रदेश पर छोड़ कर गई थी 98,000 करोड़ रुपये का कर्ज मुख्यमंत्री मनोहर लाल-पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने जो कर्मचारीगण 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, की सेवाओं को एक महीने की अवधि के लिए बढ़ा दी हैं।

Ajit Sinha

स्टेट विजिलेंस ने फरवरी 2020 में 8 जांच दर्ज,13 केसों की जांच पूर्ण की है,10  जिलों से संबंधित जांच की अन्तिम रिपोर्ट पहले भेज दी गई हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!