Athrav – Online News Portal
अपराध जरा हटके नई दिल्ली

नेवी ऑफिसर रोज पीटता था पत्नी को, सोने गया तो पत्नी ने किचन से उठाई भारी चीज और कर दी हत्या

गोवा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गोवा के वास्को में भारतीय नौसेना के एक कर्मचारी की शनिवार रात उसकी पत्नी ने कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. वास्को की पुलिस उपाधीक्षक सुनीता सावंत ने कहा कि मृतक का नाम कुलश्रेष्ठ सिंह है और वह आईएनएस हंस में एयरक्राफ्ट हैंडलर के रूप में कार्यरत थे. सावंत ने कहा कि सिंह अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर मार-पीट करता था और उसने शनिवार को भी यही किया. जब वह सोने चला गया , तो उसकी पत्नी ने रसोई में रखे भारी सामान से उसके सिर पर वार किया.



चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और सिंह को अस्पताल लेकर गए लेकिन अस्पताल पहुंचे पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सावंत ने कहा, ‘उसकी पत्नी ने कथित तौर पर हत्या की बात कबूल ली है. हमने उसका बयान दर्ज कर लिया है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related posts

कैंची घोंपकर व पत्थर मार कर सनसनीखेज हत्या करके स्कूल के वाशरूम में छिपाने के मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

25000 के ईनामी अन्तर्राजीय कुख्यात गिरोह के डकैत को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एटीएम लूट के 15 केस दर्ज हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नीमका जेल में तैनात कांस्टेबल को10000 रुपये रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों अरेस्ट किया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!