Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

स्नेहा सुंदरियाल ने तोड़ा गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : ग्यारह वर्षीय स्नेहा सुंदरियाल जो कि दो बार जिम्नास्टिक का नेशनल खेल चुकी हैं । उन्होंने कुछ अनोखा कर दिखया है। अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी सेक्टर 84 में स्नेहा ने अपना जिमनास्टिक का हुनर दिखाते हुए 40 बार लगातार बैक वॉकओवर ( पीछे की ओर छलाँग) मात्र 1 मिनट में करके अमेरिका की मकेन्जि़ए मन्न का 34 बैक वॉकओवर का रिकॉर्ड 40 बार बैक वॉकओवर से तोडऩे का दावा किया है। इसका श्रेय उनके कोच गौरव गोले जो कि खुद 6 बार गिनीज बुक में नाम दजऱ् करा चुके हैं व कोच पारुल प्रजापति(नेशनल प्लेयर जिमनास्टिक) उन्हें जाता है।



मूल रूप से उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल बंजारा गांव की ब्राह्मण लडक़ी जो कि गुडग़ांव के सेक्टर 4/8 मरला में रहकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है,वर्तमान में वह अजंता पब्लिक स्कूल सेक्टर 31 की सातवीं कक्षा की छात्रा हैं,प्रधानाचार्य वैभव कपूर ने भी इस उपलब्धि के लिए बच्ची को बहुत-बहुत बधाई दी है, वह अपनी माता संगीता सुंदरियाल व अजय सुंदरियाल को सारा श्रेय दे रही है,जो कि वह उनके लिए हमेशा ध्यान रखते हैं। उनकी माता संगीता ने बताया कि हमारी बेटी को हम बेटे के रूप में देखते हैं। यह हमारी इकलौती बेटी है । हमारा एक सपना है कि वह ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करें। उसके लिए हमें जो भी करना पड़ेगा हम करेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में रोजाना बच्ची को प्रैक्टिस के लिए स्वयं लेकर जाती हैं। इस अवसर पर परशुराम जिला खेल एवं प्रशिक्षण अधिकारी रेवाड़ी , ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा, कुलदीप यादव, बलराम जिम्नास्टिक कोच सहित सैकड़ों की तादाद में दर्शक मौजूद थे।

Related posts

जीएसटी इंस्पेक्टर भारत भूषण मदान को 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों राज्य विजिलेंस एवं एसीबी की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

डीसी निशांत ने दिव्यांगजन को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

Ajit Sinha

जिला प्रशासन ने 17 दुकानदारों में की छापामारी, जिनमें से दो  विक्रेताओं का चालान किया गया। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!