Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मीडिया के लोग प्रशासन की आंख, नाक व कान का काम करते है,पत्रकारों से शहर के हालत को समझा : डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि जिला व शहर की समस्याओं की जानकारी आम लोगों तथा पत्रकारों से ही ज्यादा मिलती है। उन समस्याओं का समाधान प्रशासन द्वारा लोगों तथा पत्रकारों के साथ मिलकर निकालने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग बुधवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एक-एक करके शहर की समस्याओं बारे सुझाव साझे किए। उन्होंने कहा कि गुजरात के जिला सूरत के कोचिंग सेंटर में हुई दुर्घटना को संज्ञान में लेकर जिला के सभी कोचिंग सेंटरों तथा इमारतों की नियमानुसार जांच करवाई जाएगी।



उपायुक्त ने पत्रकारों से आव्हान किया कि वे पूर्ण ईमानदारी व पारदर्शी का तरीके से कार्य करें, जिला प्रशासन को पत्रकारों से बहुत सारी अपेक्षाएं होती है। पत्रकार प्रशासन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। मीडिया के लोग प्रशासन की आंख, नाक व कान का काम करते है। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान जिला फरीदाबाद व शहर की बहुत सारी समस्याओं समस्याएं संज्ञान में आई है. इन समस्याओं का समाधान लोगों और पत्रकारों से बातचीत करके प्रशासन के अधिकारियों द्वारा हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। पत्रकारों ने बातचीत के दौरान फरीदाबाद में प्रदूषण,पर्यावरण,यातायात,सङक,जाम,पार्किंग,अवैध माइनिंग,ग्रीन बेल्ट पर कब्जे,आधार कार्ड ,पेयजल सप्लाई, सीवरेज व्यवस्था,अवैध ऑटो सर्विस ,फरीदाबाद डार्क जोन में अवैध बोरिंग सहित अनेक विषयों पर एक एक करके आपस में सुझाव सांझे किए। इस दौरान शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं बारे भी विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया ।

Related posts

2500 पुलिसकर्मी रात भर रहे अलर्ट फरीदाबाद में शांतिपूर्ण रहा थर्टी फर्स्ट,बिना मास्क वालों के काटे चालान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:जिले के नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर -22 में लगी आग,पुरे अस्पताल में हुआ धुंआ-धुंआ-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

हरियाणा: कोरोना योद्धा डीएसपी बिजेंदर सिंह की कोरोना संक्रमण के चलते मौत, डीजीपी मनोज यादव ने दी श्रद्धांजलि।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!