Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फिल्ड कालोनी आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने आज अपने टीम के साथ हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर से मिले और उन्हें हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की हुई ऐतिहासिक जीत पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। साथ में उन्होनें मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कहा कि राजनितिक के इतिहास में पहला ऐसा मौका जो भारतीय जनता पार्टी को 10 के 10 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं। यह सब आपकी वजह से हुई हैं और अब शहर में चर्चा हैं कि हरियाणा में फिर से आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेंगी।



इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने कहा कि यह हरियाणा की जनता की जीत हैं और आप सभी लोगों की जीत हैं। वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि इसके बाद उनकी हरियाणा भवन के कांफ्रेंस हॉल में चीफ सेक्रेटरी के साथ मीटिंग हुई और उस मीटिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा ग्रीन फिल्ड कालोनी को नगर निगम फरीदाबाद में शामिल किए गए घोषणा का जिक्र किया गया। इसके बाद चीफ सेक्रेटरी ने उन्हें आश्वस्त किया की इस मामले में वह लोकल बॉडी से बात करने की बात कही हैं। इस अवसर पर उनके साथ वी.के.टंडन, डा.एस.एन.शर्मा,जगदीप सिंह मजीठिया,योगेंद्र तंवर,नूतन शर्मा,स्वेता व पारुल उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: दूसरी यूनियन से इस्तीफा दे कर्मचारी नेताओं ने एचएसईबी वर्कर यूनियन का दामन थाम ली: लेखराज चौधरी ।

Ajit Sinha

सलमान अली के सुरों पर झूम उठा सूरजकुंड दिवाली मेला, संगीत और देशभक्ति से सराबोर हुई सांस्कृतिक संध्या

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा गेट नंबर 3 का उद्घाटन एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!