Athrav – Online News Portal
Uncategorized

अखिलेश ने मंत्री को किया बर्खास्त

संवाददाता,यूपी :  सीएम अखिलेश यादव ने आरएलडी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अपने मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को बर्खास्त कर दिया है. शारदा प्रताप शुक्ला अखिलेश कैबिनेट में राज्यमंत्री थे. इस चुनाव में शुक्ला को आरएलडी से टिकट मिला है. इसके बाद अखिलेश ने मंत्रिमंडल से हटा दिया.शारदा प्रताप शुक्ला शिक्षा विभाग में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार थे. मुख्यमंत्री की सिफारिश पर राज्यपाल राम नाईक ने शारदा प्रताप शुक्ला को हटा दिया है. शुक्ला लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से सपा के विधायक हैं. अखिलेश यादव द्वारा जारी लिस्ट में शुक्ला का टिकट कट गया इसके बाद वह आरएलडी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर पड़े. यहां से समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के भतीजे अनुराग यादव को टिकट दिया है.इस बारे में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्ला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से भी निकाल दिया गया है.

Related posts

हरियाणा में पीजीटी पदों के लिए भर्ती

Ajit Sinha

लोकसभा चुनाव की आड़ में और ओल्ड एमसीएफ के अधिकारियों की मिलीभगत से आई अवैध दुकानों की बाढ़-होगी कार्रवाई।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस ने आज फेसबुक व व्हाट्सअप के बीजेपी के बीच साठगांठ का प्रेस कांफ्रेस में किया खुलासा-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x