Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

चावल के निर्यात में पाक से पिछड़ सकता है भारत

 संवाददाता, नई दिल्ली। पाकिस्तान को बासमती चावल का निर्यात करने में भारत पिछड़ सकता है। दरअसल, ईरान ने अपना निर्यात मूल्य 850 डॉलर प्रति टन पर फिक्स कर दिया है। माल ढुलाई की लागत अधिक होने के कारण भारतीय आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऐसा करना व्यवहारिक नहीं है। ईरान चावल के आयात के लिए परमिट को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है, लेकिन इस बात से भारतीय व्यापारी और अधिकारी परेशान हैं। परोक्ष रूप से पाकिस्तान को इसका फायदा होगा क्योंकि यह ईरान के करीब स्थित है।

ईरान के लिए अपनी निकटता की वजह से पाकिस्तान को फायदा होगा। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि हमारे लिए परिवहन लागत अधिक है। भारतीय निर्यातकों ने मांग की है कि ईरान को प्रति टन कम से कम 900 डॉलर कीमत तय करनी चाहिए, ताकि वे व्यापार को किफायती बना सकें। अखिल भारतीय चावल निर्यातक संघ के अध्यक्ष मोहिंदर पाल जिंदल ने कहा कि पाकिस्तान, ईरान के नजदीक हो सकता है, मगर उसके पास निर्यात करने के लिए चावल नहीं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि है कि ईरानी कंपनियां इस बात को समझेंगी कि भारत में पिछले साल की तुलना में 20 से 30 फीसद कम फसल पैदा हुई है। ऐसे में 925 डॉलर से कम में चावल की बिक्री व्यवहार्य नहीं है।

Related posts

श्री थावरचंद गहलोत ने आईएनसीएलईएन उपकरणों के उपयोग के लिए पेशेवर लोगों को मास्टर प्रशिक्षक बनाने के लिए दूसरी कार्यशाला का उद्घाटन किया

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्टीयगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर डाक टिकट और सिक्का जारी किया -सीधा लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

सुशांत सिंह राजपूत केस: फिल्म अभिनेत्री कंगना ने साधा आदित्य ठाकरे पर निशाना, पूछे ये 7 सवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x