Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

दोनों हाथों में मेहंदी लगी हुई थी,फिर क्यों कूदी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रैन के आगे, 90 रूपए थे और उसकी मौत हो गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : अजरौंदा मेट्रो स्टेशन पर आज दोपहर के समय एक 25 वर्षीय महिला मेट्रो ट्रैन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई हैं। पुलिस ने महिला के शव को जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम और पहचान हेतु रखवा दिया हैं। पुलिस की माने तो मृतक महिला के पास से नगद 90 रूपए व एक पानी की बोतल और 10 रूपए वाला टोकन बरामद किए गए हैं। इस मामले की आगे की कार्रवाई मेट्रो थाने की पुलिस कर रहीं हैं।
एडिशनल एसएचओ उमेश सिंह का कहना हैं कि आज दोपहर के सवा एक बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली की अजरौंदा मेट्रो पर दिल्ली से बल्लभगढ़ की जाने वाली प्लेटफॉर्म पर एक महिला चलती मेट्रो ट्रैन के आगे कूद गई और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई हैं। इसके बाद वह तुरंत अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पर उन्होनें देखा की एक महिला ट्रैक पर मृत अवस्था में पड़ी हैं. जांच के दौरान उन्होनें मृत महिला के पास से नगद 90 रूपए, 10 रूपए के मेट्रो के टोकन, एक पानी की बोतल बरामद किए हैं,सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि मृतक महिला की उम्र तक़रीबन 25 से 30 के बीच की हैं। उसके पास कोई मोबाइल फोन नहीं मिला हैं, उसके दोनों हाथों में मेहंदी लगी हुई हैं ,वह गुलाबी रंग के सलवार और हरे रंग के कमीज के ऊपर फूल बने,पहनी हुई हैं।



पूछताछ के दौरान पुलिस को लोगों ने बताया कि पहले तो महिला प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी, उसके पास वह घुटनों के बल प्लेटफॉर्म पर बैठ गई जैसे ही ट्रैक पर मेट्रो ट्रैन आई, उसके आगे वह महिला कूद गई , हालांकि मेट्रो ट्रैन की रफ़्तार बिल्कुल धीरे थी पर उसके सिर में इस दौरान महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई, इस कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उनका कहना हैं कि अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई हैं और उसके शव को जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी में आज दर्जन भर महिलाएं हुई शामिल, आप के बढ़ते जनाधार को देख आप कार्यकर्ताओं में उत्साह।

Ajit Sinha

पलवल: छेडछाड से परेशान व आहत होकर खुदखुशी करने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के मामले में तीन आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड निवासी राज कुमार बोले, शिकायत करने वाले शर्म करो, सुरक्षा के उद्देश्य से दीवार की ऊंचाई बढ़ाई है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!