Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

विधानसभा अनुसार मतदान प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच व स्क्रुटनी की गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम: गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र की जरनल आब्र्जवर मनमीत कौर नंदा तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अमित खत्री की अध्यक्षता में आज प्रैजाइडिंग अधिकारी डायरी व माइक्रो आब्र्जवर रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा अनुसार मतदान प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच व स्क्रुटनी की गई।



स्कु्रटनी प्रक्रिया राजकीय कन्या महाविद्यालय सैक्टर-14 में हुई। आज आयोजित स्क्रुटनी प्रक्रिया में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने निर्धारित बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट आब्र्जवर के सामने प्रस्तुत की। इनके अलावा, माइक्रोआब्र्जवर रिपोर्ट, वीडियोग्राफी, जोनल आॅफिसर व सैक्टर आॅफिसर रिपोर्ट, फार्म-17ए सहित विभिन्न बिंदुओं पर भी जांच की गई। श्रीमति नंदा ने निर्धारित मानदंडानुसार रेंडमली बूथों की विधानसभा अनुसार रिपोर्ट चैक की। इस अवसर पर गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

कुरूक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य मार्च तक होगा पूरा – संजीव कौशल

Ajit Sinha

साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, सिम बॉक्स के जरिए कॉल डायवर्ट कर साइबर अपराध को दिया जाता था अंजाम, 5 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

गुरुग्राम से देश की पहली मोबाइल सर्जिकल रोबोट यूनिट ‘एसएसआई मंत्रा एम’ यात्रा का शुभारंभ

Ajit Sinha
error: Content is protected !!