Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

चुनाव आयोग चूड़ियाँ पहन कर नाच ले भाजपा के सामने, इंसानियत का परिचय दिया :जयहिन्द

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिन्द ने आज फरीदाबाद के मेग्पाई रिसोर्ट काम्पेल्क्स में कार्यकर्ताओं से मिले व आगमी रणनीति पर चर्चा की, साथ ही चुनावी समीक्षा की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह से भाजपा के प्रत्याशी चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है उससे लग रहा है कि चुनाव आयोग भाजपा – आयोग बन गया है। भाजपा के प्रत्याशी सरेआम वोटिंग वाले दिन वोटिंग स्लिप के साथ पर अपने पर्चे बांट रहे थे। पोलिंग बूथ पर बूथ कैप्चरिंग की जा रही थी लेकिन चुनाव आयोग मूक दर्शक बना हुआ था।



इसी दौरान पलवल जाते समय बल्लभगढ़ फ्लाई ओवर पर पंडित नवीन जयहिन्द व कार्यकर्ताओं को एक बुजुर्ग हाईवे पर एक्सीडेंट में बुरी तरह से जख्मी हालत में मिला जिसे एक मोटर साईकिल सवार ने टक्कर मार दी । बुजुर्ग का एक पैर टूट गया और सिर में काफी गहरी चोट आई। नवीन जयहिन्द ने खुद उसे अपनी गाड़ी में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। एक बार फिर नवीन जयहिन्द ने इंसानियत का परिचय देते हुए एक जान बचाई।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में जल्द ही रिहायशी मकानों में अवैध रूप से चल रहे सैकड़ों दुकानें ,स्कूल व प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय होंगें सील,डीटीपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के फ्लैटों में भरपूर पानी पहुंचे इसकी कोशिश तेजी से जारी है, जिन घरों में पानी नहीं होती है उसका एहसास है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अंग्रेजी शराब से भरी एक कंटेनर को सारन थाना पुलिस ने पकड़ा हैं, इन शराब की पेटियों की कीमत बाजार में पौने चार लाख हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!