Athrav – Online News Portal
हरियाणा

ईवीएम मशीनों के आवंटन के लिए, द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा की देख-रेख में लोकसभा आम चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के दृष्टिïगत पलवल के लघु सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, कार्यालय में जिला की तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए रिजर्व में रखी जाने वाली ईवीएम मशीनों के आवंटन के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।



जिसके अंतर्गत विधानसभा वार 60 ईवीएम मशीनों का आवंटन कर उन्हें सुरक्षित किया गया। रेंडमाइजेशन के तहत 82-हथीन विधानसभा क्षेत्र के लिए 22 मशीनों, 83-होडल अ.जा.के लिए 18 तथा 84-पलवल विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 मशीनों का निर्धारण किया गया। इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एव नगराधीश आशिमा सांगवान, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डी.पी. कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार चुनाव दुर्गा प्रसाद, कार्यकारी अभियंता सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी आदि उपस्थित।

Related posts

हरियाणा के 2 दिवसीय दौरे पर भारत निर्वाचन आयोग:हरियाणा विधानसभा आम चुनावों की तैयारियों का लेंगे जायजा

Ajit Sinha

हरियाणा: अवैध नशे के खिलाफ एडीजीपी श्रीकांत जाधव की मुहिम ‘प्रयास’ संस्था का अगला पड़ाव बना रोहतक

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के निर्देश पर मेदांता अस्पताल को महिला रोगी के यौन उत्पीड़न मामले में कारण बताओ नोटिस

Ajit Sinha
error: Content is protected !!