Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा के 2 दिवसीय दौरे पर भारत निर्वाचन आयोग:हरियाणा विधानसभा आम चुनावों की तैयारियों का लेंगे जायजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में आगामी विधानसभा आम चुनावों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग हरियाणा में आज से 2 दिवसीय दौरे पर रहेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व डॉ. सुखबीर सिंह संधू सहित आयोग के अन्य अधिकारी विभिन्न बैठकें करेंगे।हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 अगस्त, 2024 को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को एनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ बैठक कर प्रदेश में निगरानी व चौकसी बढ़ाने संबंधी दिशा-निर्देश देंगे। इसके अलावा, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य प्रशासनिक सचिवों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ भी अहम बैठक कर अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में पैट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं : सीएम

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सोहना के ग्रामीणों को सौंपी अपनी पगड़ी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शीत लहर से पशुओं के बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x