Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

एसी कम्प्रेशर जोरदार धमाके के साथ हुआ ब्लास्ट, मरम्मत कर रहे दो मैकेनिक की घटना स्थल पर मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : सारे होम सोसाइटी के एक फ्लैट में एसी के कम्प्रेशर फटने के कारण दो मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एसी खड़े होकर ठीक करवा रहे एक शख्स उसके चपेट में आ गया जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं, जबकि घायल शख्स का इलाज गुरुग्राम के रॉकलैंण्ड अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया जहां पर उसका ईलाज चल रहा हैं। इस मामले की थाना सेक्टर -10 ए की पुलिस जांच कर रहीं हैं।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारे होम्स सोसाइटी,सेक्टर -92 ,गुरुग्राम के ब्लॉक न. डी -09,तीसरी मंजिल के फ्लैट न.-304 में किराए पर रहने वाला वासुदेव ने अर्बन क्लैप ऑनलाइन सर्विस से एसी ठीक कराने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद बुधवार सांय 4 बजे दो मैकेनिक एसी ठीक करने के लिए फ्लैट में पहुंचे, जैसे ही वह लोग फ्लैट में एसी ठीक करने का कार्य शुरू किया। इसके थोड़ी देर के बाद ही एसी का कम्प्रेशर जोरदार धमाके के साथ फट गया और दोनों मैकेनिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ,साथी ही एसी ठीक करवा रहे वासुदेव भी इस ब्लास्ट के चपेट में आ गया और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे नजदीक रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां पर उसका इलाज चल रहा हैं। मरने वाले मैकेनिक का नाम रवि,उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी उदयपुर बाटी,राजस्थान व महेश , उम्र 25 साल निवासी उदयपुर बाटी ,राजस्थान बताया गया हैं।

Related posts

जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण ने गुरुग्राम कोर्ट परिसर में पेपर बैग बांटकर मनाया वर्ल्ड पेपर बैग दिवस

Ajit Sinha

निरामया चैरिटेबल ट्रस्ट संस्था में समाजसेवी सूर्य देव नखरौला ने हरि मंदिर आश्रम फरुखनगर में की सेवा।

Ajit Sinha

Honey Two SPA में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया पर्दाफाश, संचालक सहित दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!