Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

जेएनयू में शुरू हो रही साप्ताहिक व्याख्यान सीरीज

संवाददाता, नई दिल्ली। कार्यालय संवाददाताजयप्रकाश फाउंडेशन और स्टूडेंट्स फ्रंट फॉर स्वराज मिलकर राष्ट्र को जेएनयू के योगदान विषय पर साप्ताहिक व्याख्यान सीरीज शुरू करने जा रहा हैं। आने वाले हफ्तों में हर शनिवार और रविवार को जेएनयू से जुड़े किसी प्रोफेसर या सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों का व्याख्यान होगा, जिसमें वे राष्ट्र के लिए जेएनयू के योगदान के विविध पक्षों के बारे में बात करेंगे। इसके तहत पहला व्याख्यान 11 फरवरी को प्रो नामवर सिंह का होगा। इस श्रंखला में आगे योगेन्द्र सिंह, प्रो पुष्पेष पंत, प्रो रोमिला थापर, प्रो हरबंश मुखिया, प्रो दीपांकर गुप्ता, प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रो सीपी भांवरी, प्रो केदारनाथ सिंह, प्रो. टीके ओमन, प्र आनंद कुमार, प्रो. सुखदेव थोराट, प्रो मृदुला मुखर्जी, प्रो अरुण कुमार, प्रो जोया हसन, प्रो सुधा पाई आदि के शामिल होने की संभावना है। जयप्रकाश फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो प्रमोद कुमार यादव का कहना है कि पिछले एक साल में जेएनयू के बारे में प्रकाशित सामग्री से विश्वविद्यालय के बारे में आम लोगों में बहुत भ्रांतियां फैली हैं। इस लेक्चर सीरीज के माध्यम से राष्ट्र को जेएनयू के योगदान से परिचित कराया जाएगा।

Related posts

वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद सरकार के बारे में क्या कहा सुनियों इस वीडियो में  

Ajit Sinha

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बढ़ते हुए तनाव के बीच दक्षिण ब्लॉक में समीक्षा बैठक की है.

Ajit Sinha

नई दिल्ली :राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने दी डॉ अनिल जैन को बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x