Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय विशेष

जबरदस्त ब्लास्ट देखिए तस्बीर ::काफिले पर हुए हमले में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी की मौत हो गई पुलिस के 5 जवान शहीद हो गए।


लोकसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बीजेपी विधायक भीमा मांडवी के काफिले पर हमला कर दिया. ताजा जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने श्यामगिरी इलाके में आईईडी ब्लास्ट किया जिसकी चपेट में काफिले की कई गाड़ियां आ गईं. धमाका इतना जोरदार था कि काफिले की गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. इस हमले में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी की मौत हो गई जबकि छत्तीसगढ़ पुलिस के 5 जवान शहीद हो गए. बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के सिलसिले में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी कुकाकोंडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले श्यामगिरी इलाके से गुजर रहे थे कि तभी नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया.

ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि जमीन में गड्ढा हो गया. हमले की खबर मिलने के बाद मौके पर सीआरपीएफ का दस्ता बचाव कार्य के लिए पहुंचा. नक्सली और सीआरपीएफ जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम चल रहा है. कइयों की हालत नाजुक बताई जा रही है. इलाके में कई लाशें भी बरामद हुई हैं. डीआईजी एंटी नक्सल पी सुन्दर राज ने बताया कि बीजेपी विधायक की नक्सल हमले में मौत हो गई. उनकी गाड़ी काफिले में सबसे आखिर में चल रही थी. जो आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आ गई. डीजी सीआरपीएफ आर.आर भटनागर ने आज़तक से बातचीत में कहा कि CRPF का अतिरिक्त डिप्लॉयमेंट उस क्षेत्र में किया जा रहा है. CRPF की टीमें वहां पर पहुंच रहीं हैं.

Related posts

सैनिटाइजर बनाने की कंपनी में लगी भयंकर आग, इस आग को लगभग 30 दमकल की गाड़ियों ने बुझाया, देखें वीडियो।

Ajit Sinha

प्रेस वार्ता: ‘‘सत्ता का अहंकार तोड़ो – टूटते मनोबल का रुख मोड़ो – ‘भारत जोड़ो’’- रणदीप सिंह सुरजेवाला

Ajit Sinha

फ्रांस के राज्यमंत्री ब्रूने पोइरसन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  को आधिकारिक यात्रा के लिए किया आमंत्रित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x