Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज दो बसपा नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल आज बसपा के दो नेताओं को भाजपा में शामिल कर कहा कि आज सभी पार्टियों से कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा में आने के लिए आतुर हैं । उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्पष्ट बहुमत से मजबूत सरकार बनेगी। अपने सेक्टर-16 स्थित कार्यालय में देवेंद्र लटकन और ज्ञानेंद्र को पार्टी में शामिल करते हुए उन्होंने उनका स्वागत किया और कहा कि इन लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत कर भाजपा के लिए मेहनत करनी होगी।



इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा तथा वरिष्ठ नेता राजेश नागर भी उपस्थित थे वहां मौजूद भीड़ में श्री गोयल के साथ अबकी बार मोदी सरकार के जोरदार नारे लगाए। श्री गोयल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने समस्त विश्व में राष्ट्र का नाम ऊँचा किया है । इस बार लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी दस की दस सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा और सभी दस सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों भारी बहुमत से विजयी होंगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हरियाणा में उम्मीदवार ही नहीं मिल पा रहे , इसीलिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी नहीं कर पा रही है । वह चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों को मनाने के प्रयास में लगी है कि वह चुनाव लड़ लें , लेकिन कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने के लिए एक दूसरे के नाम का सुझाव दे रहे हैं । वहीं भाजपा में टिकट लेने वालों की लाइन लगी है ।

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम की मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित अधिसूचना : डीसी

Ajit Sinha

नरवाना नगरपरिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन और 23 पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी में जताई आस्था

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की करें पालना विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x