Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: अपराध शाखा ,फरुखनगर ने आज पवन हत्याकांड के चार आरोपियों को वजीरपुर रोड ,फारुखनगर से गिरफ्तार किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गुरुग्राम : अपराध शाखा ,फरुखनगर ने आज पवन हत्या कांड में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं पकडे गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की गई  हैं.इन सभी को कल वीरवार को अदालत में पेश किए जाएंगें जहां से सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पकडे गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना फरुखनगर में भारतीय दंड सहिंता की धारा 148, 149 ,34 ,302 ,341 ,506 व 25 -54 -59 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हैं।

इंचार्ज इंद्रवीर सिंह ने बताया कि होली के दिन 21 मार्च को आरोपियों का शराब के नशे में धुत पवन के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े की रंजिश रखते हुए आरोपी रिंकू ,निवासी गांव ताज नगर , गुरुग्राम ,पवन निवासी खेड़ा खुर्मपुर ,जिला गुरुग्राम , प्रवीण उर्फ़ नेपाली निवासी वार्ड न. -3 ,फरुखनगर व चेतन निवासी जोनियावास, गुरुग्राम 22 मार्च को गांव खेड़ा ,गुरुग्राम में कार में सवार होकर आए और उसे गोली मार कर हत्या कर दी। इस हत्या में बिजेंद्र निवासी ताजनगर ,गुरुग्राम भी शामिल था जिसकी ज्यादा शराब पीने के कारण उसकी मौत हो गई। उनका कहना हैं कि उपरोक्त आरोपियों को एक सूचना के आधार पर आज वजीरपुर रोड  ,गुरुग्राम से गिरफ्तार किए गए हैं।  वीरवार को अदालत में पेश किए जाएंगे .वहां से हत्या के सभी आरोपियों  को रिमांड पर लिया जाएगा।  इसके बाद उनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची समय रहते अपडेट करें अधिकारी- उपायुक्त अजय कुमार

Ajit Sinha

आप नेत्री डॉ. सारिका वर्मा बोली, साइबर सिटी गड्ढों में तब्दील होती जा रही हैं, खट्टर सरकार कुछ तो शर्म करो,भरवा दो

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पी. सी. मीणा ने आज 4 अधिकारियों को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x