Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी ने देर रात 36 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की. संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी सीट से उम्मीदवार बनाया है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने देर रात 36 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की. पार्टी ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी सीट से उम्मीदवार बनाया है. ध्यान रहे कि लगातार 2 सालों तक चर्चा होती रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के पुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी की प्रदेश इकाई ने भी ओडिशा से चुनाव लड़ने के लिए प्रस्ताव पेश किया था.

इस सूची में आंध्र प्रदेश की 23, महाराष्ट्र की 6, ओडिशा की 5, मेघालय की एक और असम की एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की गई है. बीजेपी ने पहली सूची में 184 और दूसरी सूची में एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी. कल बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोक सभा चुनाव के लिये और उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिये बैठक की थी. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया था. बैठक में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और गोवा में पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय करने पर चर्चा हुई.

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बजट में आंकड़ों की बाजीगरी कर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार : डा. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी जेल से गैंग संचालित कर रहे खूंखार गैंगस्टर सद्दाम गौरी सहित 9 लोग अरेस्ट, दो महिला भी शामिल हैं।

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राहुल गांधी पर बोला हमला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x