Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद :तिगांव क्षेत्र में आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रही है भाजपा, विधायक ललित नागर ने दी चेतावनी, चुनाव आयोग को लिखेंगे पत्र

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने कहा है कि जिले में भाजपा नेताओं द्वारा आचार संहिता की सरेआम उल्लंघना की जा रही है। चुनाव आयोग ने जहां लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसी भी तरह के प्रचार-प्रसार व पाबंदी लगाई हुई है, वहीं भाजपा नेता आयोग के इस नियम की पूरी तरह से धज्जियां उड़ा रहे है। खासकर गांवों में बस स्टैंड, गांवों के मुख्य द्वारों पर भाजपा सरकार की तारीफों के स्लोगन फोटो सहित लगे हुए है, जिनकी तरफ अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है।



यहां जारी एक प्रेस बयान में नागर ने कहा कि तिगांव क्षेत्र के गांव खेड़ीकलां, नचौली, जसाना, तिगांव, अरुआ, चांदपुर, फज्जूपुर, बदरौला सहित कई गांवों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व गांवों के सरपंच के फोटो लगे है, जिनमें उन्होंने अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया हुआ है, जो कि पूरी तरह से आचार संहिता की उल्लंघना है। इतना ही नहीं बल्कि बस स्टैंडों के साथ-साथ सरकारी संपत्तियों पर भी इस प्रकार के प्रचार बोर्ड लगाकर भाजपा नेता चुनाव आयोग के नियमों की अवहेलना कर रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसा एक गांव में नहीं बल्कि तिगांव क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांवों में ऐसे बोर्ड लगे है, जब गांवों में एंट्री की जाती है तो गांव की सीमा पर रोड से 20 फुट ऊंचा बोर्ड लगे हुए है, जिसमें भाजपा नेता ओं के फोटो लगे हुए है।



इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री, भाजपा के कैबिनेट मंत्री के उद्घाटन बोर्ड भी चुनाव आयोग के आदेशों को पलीता लगाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रशासन को सब जानकारी है परंतु भाजपा मंत्रियों के दबाव में प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर पूरे मोहना रोड को होर्डिगों व बैनरों से पाट दिया गया है और पार्टी के झंडे भी लगाए गए है, क्या इसकी अनुमति ली गई है? उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि वह तुरंत तिगांव क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले में लगे भाजपा के उपलब्धियों के बोर्डाे व होर्डिंगों को हटाएं अन्यथा वह जल्द ही इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे और जरुरत पड़ी तो स्वयं चुनाव आयेाग में जाकर इस मामले को उठाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद: महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ निकाली ‘साइकिल यात्रा’

Ajit Sinha

एनआईटी डीसीपी डा. अर्पित जैन को मिठाई के डब्बे में नोटों का बंडल भर कर रिश्वत देने के जुर्म एक शख्स को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कार्यशाला को हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नॉलोजी द्वारा फंड किया गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x